Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शनिवार को सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के चक्रधरपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया और आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी को भारी मतों से जिताने की अपील की
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शनिवार को सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के चक्रधरपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया और आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी को भारी मतों से जिताने की अपील की

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा

    मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शनिवार को सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के चक्रधरपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया और आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी को भारी मतों से जिताने की अपील की. इस मौके पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ सीकेपी विधायक सुखराम उरांव सहित इंडिया गठबंधन के सभी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. प्रचंड धूप के बीच आयोजित सभा मे हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी. चक्रधरपुर के बुढीगोड़ा मैदान में सिंहभूम सीट से लोकसभा प्रत्याशी जोबा माझी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलकर लोगों को धोखा देने का काम करते हैं. देश में महंगाई, बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बारे में बात नहीं करते हैं. भाजपा जुमलेबाजी वालों की सरकार है. उन्हें वोट मांगने का अधिकार नहीं है. राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना लागू कर झारखंड के सभी वृद्धों को पेंशन देने का काम किया, जब केंद्र सरकार ने आवास योजना का पैसा देना बंद कर दिया तो तो राज्य की सरकार ने आबुआ आवास योजना का लाभ देकर तीन कमरों का पक्का मकान प्रदान किया. राज्य सरकार द्वारा 125 यूनिट बिजली फ्री में दी जा रही है. हम जो कहते हैं अपना वायदा पूरा करते हैं. केंद्र सरकार मानकी मुंडा व्यवस्था को खत्म कर देना चाहती है. हम मानकी मुंडा के बैठने के लिए भवन का निर्माण कराएंगे, मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना प्रारंभ किया जा रही है. केंद्र सरकार द्वारा वन अधिनियम को शिथिल किया जा रहा है. हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग दिल्ली तक हो रही है, लेकिन केंद्र सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही. सरना धर्मकोड को लागू नहीं किया जा रहा है. इस लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित कर सरकार बनाना है. उन्होंने सिंहभूम लोकसभा सीट से प्रत्याशी जोबा माझी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की. इस दौरान उन्होंने स्थानीय भाषा में भी संबोधित किया. सभा को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और प्रत्याशी जोबा माझी ने भी संबोधित किया.
    चंपाई सोरेन (मुख्यमंत्री- झारखंड)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के नेतृत्व मे समाहरणालय परिसर में स्वीप के तहत जिले के विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि, सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर के अलावा समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों के मानव श्रृंखला एवं मतदाता शपथ गतिविधि के जरिए शत प्रतिशत मतदान हेतु किया गया अपील
    Next Article साहित्य संस्था “मरुधर साहित्य ट्रस्ट” और “जयशंकर प्रसाद रांची” के तत्वाधान में जमशेदपुर के तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन

    Related Posts

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    July 22, 2026

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    July 22, 2026

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.