जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय के नेतृत्व मे समाहरणालय परिसर में स्वीप के तहत जिले के विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि, सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर के अलावा समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों के मानव श्रृंखला एवं मतदाता शपथ गतिविधि के जरिए शत प्रतिशत मतदान हेतु किया गया अपील
शहरी मतदाताओं से अपील करते हुए बोलीं उपायुक्त – मतदाता सिर्फ आपका अधिकार ही नहीं अपितु दायित्व है, 01 जून को सभी मतदान अवश्य करें*
*सभी को मतदाता शपथ दिलाकर बिना किसी भय, दबाव एवं प्रलोभन के निष्पक्ष होकर मतदान करने हेतु किया गया अपील*
◼️ *85 प्लस एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र लाने एवं के जाने हेतु टोटो, टेंपो आदि की रहेगी व्यवस्था*
आज दिनांक 04.05.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर में स्वीप के तहत जिले के विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि, सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर के अलावा समाहरणालय संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ मानव श्रृंखला का निर्माण कर लोकसभा आमचुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान हेतु संदेश दिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय के साथ उप विकास आयुक्त सह वरीय प्रभारी स्वीप कोषांग श्री निरंजन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती अनिता केरकेट्टा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री राजेश पासवान के अलावा मीडिया प्रतिनिधिगण एवं अन्य ने अपने हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न पोस्टरों का प्रदर्शन कर जागरूकता का प्रसार किया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी मौजूद लोगों को मतदाता शपथ दिलाया एवं जिलेवासियों से अपील कर कहा कि 01 जून को दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होना है, सभी मतदाता नए, पुराने, महिला, वरिष्ठ मतदाता, दिव्यांग मतदाता, 85 प्लस आयुवर्ग के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। यह आप सभी का न सिर्फ अधिकार है बल्कि दायित्व भी है, सशक्त लोकतंत्र के निर्माण हेतु एक एक वोट जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मतदान के दिन 85 प्लस एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए उनके घर से आने जाने हेतु टोटो, टेंपो आदि की व्यवस्था की जायेगी, ताकि उन्हें सहूलियत हो, इसके अलावा मतदान केंद्र पर जरूरी व्यवस्थाओं स्वच्छ एवं शीतल पेयजल, शेड की व्यवस्था, शौचालय, बिजली की सुविधा के साथ ही 02 पारा मेडिकल आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयों एवं पर्याप्त संख्या में ओआरएस घोल के साथ कर्मी रहेंगे। हमारी प्रतिबद्धता है कि जिले में शत प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूकता हेतु शहर से लेकर गांव तक मतदाता जागरूकता का आयोजन किया जा रहा है

