सदर अस्पताल, जामताड़ा एवं कौशल प्रशिक्षण केंद्र, उदलबनी में स्वीप के तहत चला मतदाता जागरूकता अभियान
*01 जून को बढ़चढ़ कर मतदान करने को किया गया अपील*
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय के निदेशानुसार लोकसभा आम चुनाव, 2024 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलान्तर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 04.05.2024 को सदर अस्पताल, जामताड़ा में स्वीप टीम द्वारा सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद एवं जिला शिक्षा अधीक्षक श्री राजेश कुमार पासवान के नेतृत्व में सदर अस्पताल में आए रोगियों एवं उनके परिजनों से मिलकर निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने, मतदाता सूची में पंजीकरण एवं मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया एवं मतदाता शपथ दिलाया गया। अस्पताल में आए सभी मतदाताओं को यह अपील किया गया कि वे अपने परिवार के साथ-साथ आस-पास के लोगों को भी एक जून को अपने घरों से निकलकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें। वहीं इस दौरान मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी, इसके अलावा 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन ऐप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपील किया गया। इस दौरान मतदाता शपथ दिलाकर लोकतंत्र के महापर्व में शत प्रतिशत अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करने एवं मतदाताओं को जागरूक करने एवं अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा कौशल प्रशिक्षण केंद्र जामताड़ा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं फर्स्ट टाइम वोटर्स को वोटर अवेयरनेस की जानकारी प्रदान करते हुए मतदाता शपथ दिलाया गया एवं सभी योग्य मतदाता से स्वयं एवं अपने परिवार जनों के साथ मतदान करने का अपील किया गया।

