Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं का निरीक्षण किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं का निरीक्षण किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं का निरीक्षण किया

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने आज सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच अपने विधानसभा क्षेत्र में जुस्को द्वारा क्रियान्वित हो रहे पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं का निरीक्षण किया और प्रगति का जायजा लिया। इस क्रम में वे सबसे पहले जोजोबेड़ा के इलाके में गये और वहाँ के नागरिकों से तथा टाटा स्टील यूआईएसएल के पदाधिकारियों से इस संबंध में जानकारी हासिल किया। उन्होंने पाया कि रामाधीन बगान पानी टंकी से जोजोबेड़ा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है, जिसके दो माह के भीतर पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा पेयजल कनेक्शन के लिए फाॅर्म वितरित किए जाएगा और पेयजल आपूर्ति आरंभ की जाएगी। उन्होंने जोजोबेड़ा में बन रहे खेल मैदान का जायजा लिया और दूरभाष पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि मैदान के संबंध में चल रहे विवाद का शीघ्र निपटारा कराएं।

    इसके बाद श्री राय ने भुइयांडीह के आॅक्सीजन मैदान में बन रहे पेयजल आपूर्ति पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। टाटा स्टील यूआईएसएल के वहाँ उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि पंपिंग स्टेशन का कार्य 60 प्रतिशत से अधिक पूरा हो गया है, साथ ही साथ मुहल्लों में पेयजल का कनेक्शन देेने के लिए पाइपलाइन डालने का कार्य भी प्रगति पर है। पदाधिकारियों ने श्री राय को बताया कि नंदनगर, बाबुडीह लालभट्टा क्षेत्र में जून माह तक पाइप डालने का कार्य पूरा हो जाएगा और कनेक्शन के लिए फाॅर्म वितरित कर दिए जाएंगे।

    श्री राय ने ब्राह्मण बस्ती और ग्वाला बस्ती क्षेत्र के उन इलाकों का भी भ्रमण किया जहाँ पेयजल का कनेक्शन ले लेने बाद घरों तक पानी नहीं पहुँच रहा है। इस संबंध में उन्होंने टाटा स्टील यूआईएसएल के पेयजल एवं सीवेज-डेªेनेज प्रभारी पदाधिकारी से वार्ता किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज से ही ब्राह्मण बस्ती, जोन नं. 4 के उन घरों का सर्वेक्षण किया जाएगा और पता किया जाएगा कि वहाँ पीने का पानी क्यों नहीं पहुँच रहा है। टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों का कहना था कि गर्मी काफी बढ़ जाने के कारण दोपहर में मजदूरों द्वारा किया जा रहा कार्य प्रभावित हो रहा है। श्री राय ने सुझाव दिया कि दिन के बजाय रात में सब कार्य किए जाए। इस इलाके में उन्होंने सफाई व्यवस्था का भी औचक निरीक्षण किया और नालियों की सफाई के लिए जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की अपराधिक ख़बर
    Next Article आग लगने से एक बच्ची की हुई मौत

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.