Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त आज सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा श्री अनंत कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक आहूत
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त आज सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा श्री अनंत कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक आहूत

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त आज सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा श्री अनंत कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक आहूत

    आज दिनांक 13.04.2024 को लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा श्री अनंत कुमार की अध्यक्षता में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बीएलओ पर्यवेक्षक के साथ आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन, मतदाता सूची की जांच एवं छूटे हुए मतदाताओ को नियमानुसार मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की कार्रवाई, एएसडी सूची तैयार करने, बूथ अवेयरनेस ग्रुप के दायित्व, पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदाताओ को होम वोटिंग कराने कार्रवाई, स्वीप के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बिंदुवार चर्चा करते हुए सभी संबंधितों को उनके भूमिका से अवगत कराते अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने मतदाता जागरूकता हेतु बूथ अवेयरनेस ग्रुप के द्वारा बूथ स्तर पर नियमित बैठक कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

    अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि वैसे मतदाताओं को चिन्हित करें, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है, उनका प्रपत्र 6 भरवाएं, बीएलओ के द्वारा घर घर जाकर प्रपत्र 6 का संग्रह करवाएं, किसी भी सूरत में कोई योग्य मतदाता अपने वोटिंग के अधिकार से वंचित न रहे। इसके अलावा उन्होंने मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं, साफ सफाई की समीक्षा कर उन्हें दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, जिसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मतदान प्रक्रिया समाप्ति तक के लिए धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो।

    उन्होंने शहरी क्षेत्र समेत ऐसे मतदान केंद्र जहां पूर्व के निर्वाचन मे मतदान प्रतिशत कम रहा है वैसे क्षेत्रो मे जागरूकता उदेश्य से मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु लोगों को स्वीप एवं अन्य माध्यम से प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त पर्सन विद डिसेबिलिटी (पीडब्ल्यूडी) तथा 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को जो पोलिंग स्टेशन जाने में असमर्थ हैं, उन्हें चिन्हित कर उन्हें सूचीबद्ध करने एवं पोस्टल बैलट से घर से मतदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इस मौके पर* प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा श्री प्रवीण चौधरी, अंचल अधिकारी जामताड़ा श्री अविश्वर मुर्मू, बीएलओ सुपरवाइजर के अलावा अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने कहा – ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, तो वे पहचान स्थापित करने के लिए विभिन्न वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में एक को चयन कर सकेंगे
    Next Article अम्बा में धूमधाम से हुई चंडी पूजा

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.