सुभाष प्रसाद साव के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
संतोष कुमार
नाला /जामताड़ा।
भाजपा नैत्री एवं पूर्व मंत्री श्रीमती लुईस मराण्डी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह भाजपा मिहिजाम नगर कमिटी द्वारा पूर्व भाजपा जिला महामंत्री सुभाष प्रसाद साव के पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया एवं चित्र पर मल्यार्पन कर प्रसाद के योगदान को याद किया गया ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने किया।इस मौके पर परिवार जन एवं भाजपा परिवार के लोग उपस्थित थे। भाजपा नैत्री लुईस मराण्डी ने मौके पर हर परिस्थिति में परिवार के लोगों के साथ खड़े रहने की बात कही। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष जी के चित्र पर मल्यार्पन कर उन्हें नमन करते हुए याद किया एवं जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने उन्हें कुशल कार्यकर्ता के रूप में याद किया ।इस अवसर पर सर्गीय सुभाष प्रसाद जी की धर्मपत्नी,बेटी पुत्र के साथ-साथ नगर परिषद् अध्यक्ष कमल गुप्ता,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रंजीत यादव,भाजयुमो अध्यक्ष अनुप पाण्डेय, प्रकाश रजक,गौरेलाल शर्मा अनिता शर्मा, निना शर्मा, अनिता शर्मा,प्रदीप राउत,अर्चना शर्मा, गणेश पासवान, बेबी सरकार,संजू देवी ,शुभम साव,नेपाली दा,सूरज सहित कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया ।

