Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव के लिए अलर्ट हुई भाजपा की सोशल मीडिया और आईटी सेल की टीम, सोशल मीडिया के सभी वारियर्स से और सक्रिय होने का किया गया आह्वान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    लोकसभा चुनाव के लिए अलर्ट हुई भाजपा की सोशल मीडिया और आईटी सेल की टीम, सोशल मीडिया के सभी वारियर्स से और सक्रिय होने का किया गया आह्वान

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव के लिए अलर्ट हुई भाजपा की सोशल मीडिया और आईटी सेल की टीम, सोशल मीडिया के सभी वारियर्स से और सक्रिय होने का किया गया आह्वान, सोशल मीडिया हाईटेक विभाग की बैठक में बूथों पर सोशल मीडिया और आईटी सेल की मजबूती को लेकर बनी रणनीति, सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी राहुल अवस्थी ने साझा किए महत्वपूर्ण टिप्स।

    जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया और आईटी सेल की सक्रिय भूमिका के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुर्वी सिंहभूम जिले के प्रत्येक मंडल एवं बूथों पर सोशल मीडिया और आईटी सेल के योद्धाओं की टीम तैयार की जा रही है। इस रणनीति पर पार्टी ने काम करना तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत सोशल मीडिया और आईटी सेल के कार्यकर्ताओं के लिए हाईटेक विभाग की बैठक साकची स्थित जमशेदपुर लोकसभा के प्रधान कार्यालय में सम्पन्न हुई। उपरोक्त बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक के अंतर्गत सोशल मीडिया व आईटी सेल से जुड़े कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में सोशल मीडिया के महत्व को बताया गया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म का किस तरह से उपयोग करना है, इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। इस दौरान सोशल मीडिया पर विपक्षी दलों के द्वारा तरह-तरह के भ्रामक पोस्ट का जवाब तर्कों के साथ रखने का आह्वान किया गया। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ज्यादा से ज्यादा पोलिटिकल और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट का इस्तेमाल करने को कहा गया।

    बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए भाजपा झारखंड प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बड़ी है। सोशल मीडिया के माध्यम से हर छोटी-बड़ी जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक तीव्र गति से पहुंच रही है। ऐसे में सभी सोशल मीडिया के वारियर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पूरी सक्रियता के साथ पहुंचाए। राहुल अवस्थी ने कहा कि विपक्षी दल और उनके नेतागण जब हमारे प्रधानमंत्री और पार्टी पर हमला करे, तो जवाब बिना आपा खोए सभ्य तरीके से दें। यह जवाब तथ्यों और आंकड़ों के साथ होना चाहिए। वहीं, उन्होंने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर कई महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए।

    इस दौरान भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, सह संयोजक सह पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, जमशेदपुर लोकसभा सोशल मीडिया हाई टेक विभाग के प्रभारी ज्ञान प्रकाश समेत नारायण पोद्दार, हिमांशु मिश्रा, सुरेश माहली, लक्ष्मण राव, मनी मोहंती, बिनोद कुमार सिंह, सुजान मन्ना, कौस्तव राय, अमित सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, मंटू प्रजापति, राकेश कुमार, लीना चौधरी, रानी ठाकुर, कुमार विश्वजीत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीडलमोवर की स्कोरबूस्ट का शुभारंभ 14 अप्रैल से शुरू
    Next Article जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल जी का पुण्य तिथी मनाया गया

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.