Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रेमी से प्रेमिका दूरी बनाना चाह रही थी, नहीं मानने पर कराई हत्या, जमशेदपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    प्रेमी से प्रेमिका दूरी बनाना चाह रही थी, नहीं मानने पर कराई हत्या, जमशेदपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 31, 2024Updated:March 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 1 निवासी अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत कुमार सिन्हा का शव पुलिस ने पूर्व प्रेमिका काजल की निशानदेही पर हजारीबाग के छड़वा डैम से बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने काजल के आशिक रौनक को भी गिरफ्तार किया है. प्रशांत बीते 11 मार्च से लापता था. 13 मार्च को प्रशांत की मां ने बिरसानगर थाने में सनहा दर्ज कराया था जिसके बाद 22 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी.

    मामला दर्ज करने के बाद बिरसानगर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी. इसी क्रम में टेक्निकल सेल और परिजनों से पूछताछ के दौरान बिरसानगर पुलिस को सुराग मिला. सुराग मिलते ही जमशेदपुर पुलिस ने हजारीबाग पुलिस से संपर्क किया और शुक्रवार को जमशेदपुर पुलिस की एक टीम हजारीबाग पहुंची. हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने जमशेदपुर पुलिस को मदद करते हुए मुख्यालय डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में पेलावल थाना प्रभारी शाहिना परवीन की टीम को भेजा.

    टीम ने जांच के क्रम में हजारीबाग शहर के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के न्यू एरिया निर्मल स्कूल गली निवासी काजल सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया. जब काजल से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार की फिर उसकी निशानदेही पर पेलावल ओपी अंतर्गत छड़वा पुल के उत्तर पुल के नीचे कीचड़ से सड़ा-गला अवस्था में प्लास्टिक के बोरे में बंद क्षत-विक्षत शव को बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने शहर के लोहसिंघना थाना अंतर्गत पैगोडा चौक समीप निवासी अपराध में सहयोगी रौनक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया.

    काजल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि प्रशांत के साथ वर्ष 2019 से उसकी दोस्ती थी. बाद में वह प्रशांत से दूरी बनाना चाह रही थी पर प्रशांत उससे अलग नहीं होना चाह रहा था. प्रशांत उसे काफी लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था और दोस्ती तोड़ लेने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था. जिससे तंग आकर उसे 11 मार्च को जमेशदपुर से बहला-फुसलाकर हजारीबाग शहर के शहीद निर्मल महतो पार्क के पास लायी थी. जहां पहले से मौजूद दोस्त रौनक के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. उसी रात में एक स्कूटी से प्लास्टिक की बोरी में शव को बांधकर बीच में रखकर दोनों छड़वा डैम गए और शव को ठिकाना लगा दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुर्वी और पश्चिम विधानसभा में एक दिन-एक विधानसभा कार्यक्रम के तहत भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न, बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में करने पर हुआ मंथन
    Next Article ओडिशा के राज्यपाल सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की पोती का जन्मदिन विशेष बच्चों के बीच मनाया गया

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.