Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुर्वी और पश्चिम विधानसभा में एक दिन-एक विधानसभा कार्यक्रम के तहत भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न, बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में करने पर हुआ मंथन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पुर्वी और पश्चिम विधानसभा में एक दिन-एक विधानसभा कार्यक्रम के तहत भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न, बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में करने पर हुआ मंथन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 31, 2024No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पुर्वी और पश्चिम विधानसभा में एक दिन-एक विधानसभा कार्यक्रम के तहत भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न, बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में करने पर हुआ मंथन, तीसरी बार विद्युत महतो को सांसद बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क, संवाद और समन्वय बढ़ाने का किया आह्वान

    ● पुर्वी विधानसभा में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं पश्चिम विधानसभा में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सांगठनिक कार्यों पर ली रिपोर्ट कार्ड, छोटी बैठकों के संदर्भ में दिए जरूरी दिशा-निर्देश, कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा-मोदी की गारंटी सबसे मजबूत

    जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 370 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है। देश में 370 सीटें जीतने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य के साथ जमशेदपुर सहित प्रदेश की 14 सीटों को बड़े अंतर से जीतने पर भाजपा का विशेष फोकस है। इसके लिए भाजपा ने अलग-अलग स्तर पर तैयारी और बैठक प्रारंभ कर दी है। रविवार को जमशेदपुर लोकसभा सीट पर विद्युत वरण महतो के तीसरी बार सांसद बनाने को लेकर चुनावी रणनीति तय की गई। जमशेदपुर पुर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में एक दिन-एक विधानसभा कार्यक्रम के तहत आयोजित संगठनात्मक बैठक में चुनाव की तैयारियों के साथ पार्टी के अभियानों की प्रगति की समीक्षा कर विजयी रणनीति बनाई गई। जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं पश्चिम विधानसभा में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पुर्वी विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह, संयोजक मिथिलेश सिंह यादव, सह संयोजक संजीव सिंह एवं पश्चिम विधानसभा के प्रभारी चंद्रशेखर मिश्रा, संयोजक कमल किशोर, सह संयोजक संजीव सिन्हा समेत पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष, भवन प्रभारी, सह प्रभारी समेत बूथों के अध्यक्षगण मुख्यरूप से शामिल हुए। बैठक में बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में बढ़ाने, बूथों पर निरंतर बैठक आयोजित करने, संपर्क अभियान तेज कर लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश पहुंचाने जैसे संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा कर रुपरेखा बनाई गई। वहीं, बूथ अध्यक्षों से 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में पड़े वोट से 370 अधिक वोट लाने का लक्ष्य दिया गया।

    जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा में बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव में बूथ और पन्ना प्रमुखों की सक्रियता अति आवश्यक है। बेहतर योजना के साथ क्षेत्र में कार्य करें। जीते बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान पार्टी के पक्ष में बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करना होगा। मोदी सरकार की लोककल्याणारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क व संवाद करें। उन्होंने कहा कि शत- प्रतिशत मतदान के लिए अपने-अपने क्षेत्र अभियान चला कर मतदाताओं को प्रेरित कर युवा नव मतदाताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें और उनका पहला वोट विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पित भाजपा के पक्ष में करने हेतु प्रेरित करें। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से बूथों पर छोटी-छोटी बैठेक, संवाद, संपर्क और समन्वय पर जोर देकर कार्य करने और लाभार्थियों से संपर्क करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतदाता किसी कारण से अब तक भाजपा से नहीं जुड़ पाया है तो उसे जोड़ने के लिए काम करना होगा। हमारा फोकस फर्स्ट टाइम वोटर्स पर भी रहना चाहिए। हमें यह प्रयास रहना चाहिए कि एक भी फर्स्ट टाइम वोटर हमारी पहुँच से दूर ना रहे।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा चुनाव में 370 सीटों पर भाजपा की जीत का लक्ष्य निर्धारित किया है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याण कार्यों एवं योजनाओं को जनता के बीच ले जाना है। इसके साथ ही, झारखंड की झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की विफलताओं और वादाखिलाफी को जनता के समक्ष रखना है। श्री महतो ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक जाकर पहुंचाना है और बताना है कि यह सभी योजना मोदी जी द्वारा दी जा रही है। महिलाओं को उज्जवला गैस, महिला समूह को दिया जाने वाला अनुदान, किसानों को दिया जाने वाला किसान सम्मन निधि, स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं पर आमजनों को जागरूक करना है। कहा कि जमशेदपुर की जनता और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 400 पार के संकल्प को पूर्ण करेंगे।

    वहीं, भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जमशेदपुर में 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो की जीत होगी। कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा का माहौल है और जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हैं। भाजपा विकसित भारत के सपने के साथ आगे बढ़ रही है और देश की जनता नरेन्द्र मोदी पर अपना समर्थन और विश्वास जता रही है, इसलिए तीसरी बार भी मोदी सरकार और 400 पार के संकल्प के साथ पार्टी के हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ना है। प्रतुल शाहदेव ने झारखंड की झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित योजनाओं पर राज्य सरकार ने हठधर्मिता के कारण पेंच लगाया हुआ है। इस विकास विरोधी और स्वार्थबंधन में बंधी लुटरी सरकार के आतंक का सफाया लोकसभा चुनाव और उसके बाद विधानसभा चुनाव में जनता पूर्ण रूप से करेगी।

    बैठक के दौरान ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेन्द्र सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, रीता मिश्रा, कुलवंत सिंह बंटी, नीरज सिंह, विकास सिंह, डॉ राजीव, मनोज सिंह, राजन सिंह, भरत सिंह, जटाशंकर पांडेय, योगेश मल्होत्रा, संजीव कुमार, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, कौस्तव रॉय, नारायण पोद्दार, पवन अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, अजय सिंह, बबलू गोप, ध्रुव मिश्रा, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, फातिमा शाहीन, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, अमरेन्द्र पासवान, बजरंगी पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, सुरंजन राय, ललन चौहान, हरकिशोर तिवारी, अभिमन्यु सिंह, शशांक शेखर, अमिताभ सेनापति, हलदर नारायण शाह, अमरजीत सिंह राजा, दिनेश शर्मा समेत बूथों के सभी अध्यक्षगण एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस अधीक्षक पलामू को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि टी०एस०पी०सी० उग्रवादी संगठन के समर्थक / सक्रिय सदस्य गोविन्दा कुमार, ग्राम कुरहत अपने घर में हथियार / मैगजीन रखे हुए है
    Next Article प्रेमी से प्रेमिका दूरी बनाना चाह रही थी, नहीं मानने पर कराई हत्या, जमशेदपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का गठन

    July 12, 2026

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    July 12, 2026

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का गठन

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.