Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज सरायकेला खरसावां जिला बार एसोसिएशन ने झारखंड बार कौंसिल के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल का किया भव्य अभिनन्दन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आज सरायकेला खरसावां जिला बार एसोसिएशन ने झारखंड बार कौंसिल के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल का किया भव्य अभिनन्दन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 22, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज सरायकेला खरसावां जिला बार एसोसिएशन ने झारखंड बार कौंसिल के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल का किया भव्य अभिनन्दन

    अधिवक्ताओं के हितों की हर स्तर पर रक्षा होंगी: राजेश शुक्ल

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल का आज सरायकेला जिला बार एसोसिएशन में पहुँचने पर भव्य अभिनन्दन किया गया। जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश और सचिव श्री देवाशीष ज्योतिषी ने श्री शुक्ल को शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गोलाकबिहारी पति , और के पी दुबे ने भी श्री शुक्ल को पुष्पगुच्छ देकर अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल अधिवक्ताओं के हितों की हर प्रकार से रक्षा करता रहा है और आगे भी करेगा। अधिवक्ताओं का हित उनके लिए सदैव सर्वोपरी रहा है और सदैव रहेंगा। श्री शुक्ल ने कहा कि सरायकेला जिला बार एसोसिएशन में आधारभूत संरचना की कमी है। उसे ठीक कराने का प्रयास जारी है।जिला बार एसोसिएशन के भवन निर्माण के लिए भूखंड आवंटन की प्रक्रिया भी तेजी पर है।यहा न्यायाधीशों की कमी और तृतीय वर्गीय और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की भी भारी कमी है इससे उच्च न्यायालय को अवगत कराया जायेगा। ताकि यहा न्यायालय के कार्य अवरुद्ध न हो।

    श्री शुक्ल ने झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराने और बजट में अधिवक्ता कल्याण के लिए अन्य राज्यों की तरह निधि के आवंटन की मांग की चर्चा करते हुए कहा कि दोनों मांगे राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। इस सम्बंध में मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन को भी उन्होंने पत्र भेजा है। कौंसिल ने पूर्व में ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है।

    श्री शुक्ल ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड के अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए अनेक घोषणाएं की थी लेकिन उसे आज तक मूर्त रूप नही मिला। श्री शुक्ल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन को इससे अवगत कराया है। जल्द ही उनसे इस मुद्दे पर कौंसिल के सदस्यों के साथ मुलाकात करेंगे।

    श्री शुक्ल ने कहा कि युवा अधिवक्ताओं के प्रोत्साहन के लिए प्रोत्साहन राशि स्टेट बार कौंसिल देती है लेकिन तकनीकी कारणों से इसमे अवरोध आया है जल्द ही युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रोत्साहन राशि दिलाने के दिशा में सार्थक कदम उठाया जाएगा।

    इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश ने कहा कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल राज्य के अधिवक्ताओं के गौरव है जिन्हें देश के आठ राज्यों में अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। अधिवक्ता कल्याण के लिए श्री शुक्ल ने निरन्तर कार्य किया है जो बेजोड़ और बेमिशाल है। श्री शुक्ल पर राज्य के अधिवक्ता गर्व महसूस करते है और आज गौरवान्वित है। सरायकेला बार एसोसिएशन का प्रत्येक सदस्य श्री शुक्ल पर गर्व करता है।

    इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गोलक बिहारी पति ने कहा कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन और वाईस चेयरमैन के रूप में श्री शुक्ल ने पूरे देश मे झारखंड को महिमामंडित किया है। श्री शुक्ल ने 3 दशक से अधिवक्ताओं के हितों के लिए निरन्तर कार्य किया है और उनके हितों की रक्षा की है। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री के पी दुबे ने कहा कि श्री शुक्ल ने राज्य के अधिवक्ताओं को सदैव हर मोड़ पर मदद किया है उनके उत्थान के लिए कार्य किया है। वास्तव में श्री शुक्ल झारखंड में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के प्रणेता है। उच्च शिक्षा के विकास में और विधि शिक्षा के उन्नयन के लिए भी श्री शुक्ल ने सराहनीय और अनुकरणीय कार्य किए है। कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य , और अरका जैन यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट और गवर्निंग बॉडी के सदस्य के रूप में श्री शुक्ल ने जो उन्नयन के लिए कार्य किए है उससे श्री शुक्ल उन विश्वविद्यालयो के गौरवशाली इतिहास में सदैव जीवंत और प्रेरक बने रहेंगे।

    इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के सचिव श्री देवाशीष ज्योतिषी ने कहा कि श्री शुक्ल ने सरायकेला जिला बार एसोसिएशन में सुविधा बढ़ाने और अधिवक्ताओं के हितों के लिए सदैव कार्य किया है श्री शुक्ल के कार्यकुशलता से यहा का प्रत्येक अधिवक्ता गौरवान्वित है। श्री शुक्ल ने सरायकेला बार एसोसिएशन में आधारभूत संरचना बढ़ाने के लिए हमेशा बढ़ चढ़ कर कार्य किया है। अधिवक्ता श्री जलेश कवि ने सरायकेला के अधिवक्ताओं की अन्य समस्याओं से श्री शुक्ल को अवगत कराया। इस अवसर पर अधिवक्ता श्री केदार अग्रवाल, भीम सिंह कुदादा, संजीव पति ने भी श्री शुक्ल को अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे और श्री शुक्ल का भव्य स्वागत किया।

    राजेश शुक्ल ने सरायकेला के उपायुक्त से मुलाकात की और कोर्ट फी टिकट की कमी से अवगत कराया

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज सरायकेला खरसावां के उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ल से उनके कार्यालय में मुलाकात की और सरायकेला जिला बार एसोसिएशन में कोर्ट फी और एडवोकेट वेलफेयर टिकट की कमी को दूर कराने का आग्रह किया। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि वे जल्द दूर करा देंगे जिला कोषागार को वे निर्देशित किए है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाजीरसलपुर पंचायत के उपमुखिया अनिल कुमार चौधरी के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव हुआ आज खारिज ।
    Next Article जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, जामताड़ा में सभी एसेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर (एएलएमटी) उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.