Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, जामताड़ा में सभी एसेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर (एएलएमटी) उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, जामताड़ा में सभी एसेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर (एएलएमटी) उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, जामताड़ा में सभी एसेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर (एएलएमटी) उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

    *चुनाव कार्य अति महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए – उप विकास आयुक्त*

    आज दिनांक 22.02.2024 को उप विकास आयुक्त, जामताड़ा श्री निरंजन कुमार की अध्यक्षता आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, जामताड़ा में सभी एसेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    मौके पर उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने सभी मास्टर ट्रेनर को बताया कि चुनाव अन्य सभी कार्यों में अति महत्वपूर्ण है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आप सभी गहनता से प्रशिक्षण लें। उप विकास आयुक्त ने कहा कि 27 फरवरी 2024 से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कम संख्या होने पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में एवं ज्यादा संख्या होने पर कर्मियों का चुनाव प्रशिक्षण नया पॉलीटेक्निक भवन में आयोजित किया जाएगा।

    वहीं कार्यक्रम में मुख्य मास्टर प्रशिक्षक मो० इमाम ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित विस्तृत जानकारी दिया। इस दौरान एएलएमटी ( Assembly Level Master Trainer) को ईवीएम संचालन, पीठासीन पदाधिकारी, पीठासीन 1, 2 एवं 3 की जिम्मेवारी, चुनाव की प्रक्रिया तथा एएसडी, पीबी, चैलेंज वोट एंड टेंडर वोट्स की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी मास्टर ट्रेनर को बताया गया कि अपनी तरफ से कोई भी भ्रामक जानकारी नहीं देनी है, जो भी रिटर्निंग ऑफिसर बुक या पीओ बुक में है उसी को बताना है।

    इस मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री हरि प्रसाद, श्री दुर्गेश कुमार दुबे, श्री अशोक चौधरी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज सरायकेला खरसावां जिला बार एसोसिएशन ने झारखंड बार कौंसिल के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल का किया भव्य अभिनन्दन
    Next Article अपराध अनुसंधान विभाग, पटना में वरीय वैज्ञानिक सहायक पद पर जामताड़ा के लाल मोहीद मुशर्रफ का चयन होना जामताड़ा के लिए गौरव :शान्ति गोपाल महतो छात्र नेता

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.