Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता मे लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त क्रिटिकल (Critical) मतदान केंद्रों की विस्तृत समीक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड राजनीति

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता मे लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त क्रिटिकल (Critical) मतदान केंद्रों की विस्तृत समीक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता मे लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त क्रिटिकल (Critical) मतदान केंद्रों की विस्तृत समीक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर आहूत बैठक संपन्न

    सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर गूगल मैप में कर लें मार्क

    सोशल मीडिया पर रखें विशेष ध्यान; किसी भी प्रकार अफवाह फैलाने वाले से सख्ती से निपटेगा प्रशासन

    सोशल मीडिया के ग्रुप एडमिन के साथ बैठक कर अफवाह फैलाने वाले संदेश के प्रसार पर रखें कड़ी निगरानी

    आज दिनांक 20.02.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्रिटिकल मतदान केंद्रों के निर्धारण सहित सभी मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, विधि व्यवस्था, संवेदनशील मतदान केंद्रों की मैपिंग, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी सहित अन्य बिंदुओं समीक्षा किया गया।

    बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने क्रिटिकल मतदान केंद्रों की समीक्षा करते हुए मतदान केंद्रवार विस्तृत विवरणी तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो भी मतदान केंद्र को क्रिटिकल रिपोर्ट किया जा रहा है, उसे ऑथेंटिक आधार पर करें। वहीं सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं यथा पानी, बिजली, शौचालय, रैंप आदि की उपलब्धता पर विमर्श किया एवं निर्देश देते हुए कहा कि जिन बूथों पर मूलभूत सुविधाओं में कुछ कमी है तो उसे अविलंब पूर्ण करें।

    इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव कार्य तत्परता के साथ करें। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों से कम्युनिकेशन गैप किसी भी हालत में न हो, उस क्षेत्र में किस दूरसंचार कंपनी का टावर वर्क कर रहा है, इसकी जानकारी प्राप्त करें।

    इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष रूप से निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई अफवाह फैलाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई करें। वहीं उन्होंने व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया के ग्रुप एडमिन के साथ बैठक कर सोशल मीडिया निगरानी एवं अफवाहजनक संदेश के आदान प्रदान को रोकने हेतु दिशा निर्देश के कड़ाई से अनुपालन हेतु आवश्यक कार्रवाई करें।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 09 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती ममता मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, एईआरओ सह अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं निर्वाचन कार्यालय के प्रधान सहायक श्री संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में मुख्य मंत्री ग्राम गाड़ी योजना समिति की बैठक संपन्न
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    November 7, 2026

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    November 7, 2026

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    बर्तनों की चोरी से ठप हुआ मध्याह्न भोजन, विधायक ने निजी खर्च से की व्यवस्था

    डोबो में कार-बाइक की भीषण टक्कर, एमजीएम में इलाज के दौरान दो युवकों की मौत

    कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार जनरल कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; सभी सुरक्षित

    जुड़वां भाई निर्भय को याद कर फूट-फूटकर रोए अभय सिंह, बोले- ‘मेरे साथ भगवान ने बहुत गलत किया’

    चौका में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कारकेड का जैमर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.