
भारतीय सेना की और से अंतराष्ट्रीय तीरन्दाजी प्रतियोगिता में झारखंड के जामताड़ा जिले के कुण्डहित प्रखण्ड के निजमान्धारा गाँव के सैनिक पार्थ घोड़ई कम्पाउंड तीरन्दाजी स्पर्धा में भारतीय सेना के टीम को प्रतिनिधित्व कर रहा है। ये प्रतियोगिता आगामी 17 से 21 फरवरी को नेपाल के पोखरा में आयोजित होगा, ये प्रतियोगिता के ट्रायल उत्तर प्रदेश के कानपुर में आयोजित किया गया था, उसमें पुरे देश के सभी राज्यों के खिलाड़ी भाग लिये हुये थे इसमें सेना और पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलो के खिलाड़ी भाग लिया था, उसमें से पार्थ का चयन अव्वल स्कोर करने पर हुआ है, राष्ट्र संवाद उनके आगामी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने की हौसला अफ़ज़ाई करते हैं।

