Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को क्लब में झारखंड बिगेस्ट फेस्ट का हुआ ग्रैंड फिनाले, फिल्म अभीनेत्री भाग्यश्री को देखने उमडी़ भीड़
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    टेल्को क्लब में झारखंड बिगेस्ट फेस्ट का हुआ ग्रैंड फिनाले, फिल्म अभीनेत्री भाग्यश्री को देखने उमडी़ भीड़

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टेल्को क्लब में झारखंड बिगेस्ट फेस्ट का हुआ ग्रैंड फिनाले, फिल्म अभीनेत्री भाग्यश्री को देखने उमडी़ भीड़

    *भरत सिंह ने विजेताओं के बीच बांटे 2 लाख के पुरस्कार*
    जमशेदपुर 20 जनवरी – सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा आयोजित झारखंड बिगेस्ट फेस्ट का ग्रैंड फिनाले टेल्को क्लब में किया गया। जिसमें बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीमती भाग्यश्री जी स्पेशल गेस्ट के रूप में उपस्थिति थी।
    कार्यक्रम की शुरुआत फिल्म अभिनेत्री श्रीमती भाग्यश्री जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन श्री भरत सिंह जी के द्वारा बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीमती भाग्यश्री जी समेत सभी अतिथियों और जजों को शौल ओढ़ाकर, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम के सिंगिंग का जजमेंट इंडियन आईडल सीजन 13 की शिरशा रक्षीत, डांस का जजमेंट मिस इंडिया खादी और डांस नेशनल मॉडल की गोल्ड मेडलिस्ट अनुष्का घोष, मॉडलिंग का जजमेंट ईर्च इंडिया के फाउंडर सह फैशन डिजाइनर शाहबाज अहमद के द्वारा किया गया।
    इस ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम में कुल 35 फाइनलिस्ट ने अपनी उन्नत कला का प्रदर्शन किया। जिसके डांस में 10, मॉडलिंग में 16 और सिंगिंग में 9 फाइनलिस्ट शामिल थे। इस कार्यक्रम के मॉडलिंग में प्रथम स्थान अनीशा मिश्रा ने पाया वही रनर विनर के रूप में जासमीन सिंह ने अपनी जगह बनाई। सिंगिंग में प्रथम स्थान सौरभ धवन ने पाया वही रनर विनर के रूप में कृष्णा बहादुर ने अपनी जगह बनाई। डांस सीनियर में प्रथम स्थान कंचन शर्मा ने पाया वही रनर विनर के रूप में ग्रुप डांस के मनोज एण्ड टीम ने अपनी जगह बनाई। डांस जूनियर में प्रथम स्थान पीयूष सेन ने पाया वही रनर विनर के रूप में स्वीटी मुखी ने अपनी जगह बनाई। कार्यक्रम का टोटल प्राइज मनी दो लाख रूपये था जिसे सभी विजेताओं और उपविजेताओं के बीच बांटा गया। साथ ही झारखंड बिगेस्ट फेस्ट में भाग लेने वाले सभी फाइनलिस्ट को भरत सिंह ने सर्टिफिकेट देकर उनका हौसला अफजाई किया गया।
    कार्यक्रम में बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री भाग्यश्री जी आकर्षण का केंद्र थी जिन्हें देखने के लिए भारी संख्या में लोगों का आगमन हुआ। भाग्यश्री जी को झारखंड बिगेस्ट फेस्ट कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले में बुलाने के लिए भाग्यश्री जी ने भरत सिंह जी को धन्यवाद दिया। और जमशेदपुर की जनता से मिले प्यार के लिए जमशेदपुर के लोगों का आभार किया। साथ ही भरत सिंह जी ने भी झारखंड बिगेस्ट फेस्ट कार्यक्रम को अपना अटूट प्यार और स्नेह देकर सफल बनाने के लिए प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्राॅनिक मीडिया समेत सभी झारखण्ड वासियों कोे धन्यवाद दिया।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री भरत सिंह जी के साथ अंजुला सिंह, शत्रुघन सिंह, शक्ति सिंह, सारिका सिंह, मंजूरानी सिंह, तृप्ती सिंह, पूर्णिमा सिंह, पुष्पा सिंह, पी॰. पुष्पलता, सुचित्रा रूंगटा, रीपा दत्ता, एस॰.पी॰.सिंह, मनोज सोनी, संजीव मिश्रा, छक्कन चैधरी, भास्कर कुमार, रोहित सिंह, विजय सिंह, ग्रीस मिश्रा, मनीन्दर शर्मा, मोहम्मद सगीर, सत्यदीप लहरी, राजेश सिंह, सत्यजीत सिंह, आयुष्मान सिंह, युवराज सिंह, अमित शर्मा, वरुण कुमार, कुंदन सिंह, वकार साहनी, मो॰. इलियास, डाॅ॰. जिया, गोविन्द नामता, विक्की श्रीवास्तव, अमन शर्मा, मनप्रीत कौर, लखविंदर सिंह, मनीन्दर सिंह, अमनदीप सिंह आदि लोगों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअयोध्या का ‘नया अध्याय’: आस्था का संगीत, इतिहास का दर्पण
    Next Article नमो मतदाता सम्मेलन की पोटका गोलमुरी टेल्को कॉलोनी की दौरा कर तैयारी में जुटी भाजयुमो

    Related Posts

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.