Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने बिरसानगर क्षेत्र में सैकड़ों परिवारों के बीच मिट्टी के दीपक, बाती, तेल और राम ध्वज का किया वितरण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने बिरसानगर क्षेत्र में सैकड़ों परिवारों के बीच मिट्टी के दीपक, बाती, तेल और राम ध्वज का किया वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने बिरसानगर क्षेत्र में सैकड़ों परिवारों के बीच मिट्टी के दीपक, बाती, तेल और राम ध्वज का किया वितरण, संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने कहा- 22 जनवरी के दिन हम सब मिलकर मनाएँ दीपोत्सव।

    जमशेदपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित भव्य श्रीराम मंदिर में प्रभु रामलला विराजमान होंगे। वर्षों के संघर्ष के बाद श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे भारतवर्ष में उत्साह का माहौल है। इस दिन पूरे विश्व के साथ भारत में दीपोत्सव मनाने की खास तैयारी की जा रही है। इसी को लेकर शनिवार को शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष ललित दास एवं सदस्यों ने बिरसानगर जोन नंबर 2 बी के स्थानीय परिवारों के बीच मिट्टी के दीपक, तेल, बाती एवं राम ध्वज भेंटकर लोगों से दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया। इस दौरान सभी लोगों से 22 जनवरी के दिन घरों में दीपक जलाकर एवं रामध्वज लगाकर दीपोत्सव मनाने की अपील की गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने कहा कि 500 वर्षों के अथक संघर्ष व पूर्वजों के बलिदान के बाद अब राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है और 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर का उद्घाटन होगा, यह हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर उद्घाटन के दिन प्रत्येक घरों पर दीप जलाकर उत्साह के साथ दीपावली का त्यौहार मनाना है। इसके साथ ही उद्घाटन समारोह भी सामुहिक रूप से मंदिर अथवा सार्वजनिक स्थानों पर एक साथ एकत्रित होकर देखनी है। ललित दास ने कहा कि प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह का वातावरण है।

    इस दौरान स्थानीय निवासी श्रीराम प्रसाद, बबलू गोप, विकास दास, श्यामल राहा, जितेंद्र तिवारी, दीपक सिंह समेत संस्था के संस्था के सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, रूपेश साहू , प्रदीप दुबे, रितेश दत्ता, दीपक सिंह, अंकित अग्रवाल, अमृत सिंह, धीरज कुमार व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन, फॉर्टिस अस्पताल, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का होगा आयोजन
    Next Article श्री ओम कालेश्वर मंदिर में रामोत्सव का हुआ शुभारंभ

    Related Posts

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    January 15, 2026

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    January 15, 2026

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    जदयू ने किया मानगो नगर निगम की ढुलमूल कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार

    श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में 17 को श्री दुर्गा  सप्तशती तथा सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ  पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.