Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन, फॉर्टिस अस्पताल, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का होगा आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन, फॉर्टिस अस्पताल, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का होगा आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन, फॉर्टिस अस्पताल, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का होगा आयोजन, खरकई लिंक रोड, कांट्रेक्टर एरिया स्थित नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में होने वाले शिविर को लेकर संस्था की तैयारी हुई पूरी।

    जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन, फॉर्टिस अस्पताल कोलकाता, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 21 जनवरी को लौहनगरीवासियों के लिए एकदिवसीय निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन खरकई लिंक रोड, कांट्रेक्टर एरिया स्थित नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में किया जाएगा। रविवार को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन को लेकर संस्था के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर विस्तृत जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि शहर में पहली बार 21 जनवरी (रविवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक एकदिवसीय निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन खरकई लिंक रोड, कांट्रेक्टर एरिया स्थित नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में फोर्टिस अस्पताल कोलकाता के कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, त्वचाविज्ञान, सामान्य चिकित्सा, बाल रोग, आर्थोपेडिक्स, प्रसूति एवं स्त्री रोग, दंत चिकित्सा, नेत्र विज्ञान, ईएनटी और सामान्य सर्जरी, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, बीपी, ईसीजी, चस्मा, अयुस्मान कार्ड, फिजियोथेरेपी, दवा एवं ऑडियोलॉजिस्ट (सुनने की क्षमता की निःशुल्क सेवा प्रदान करने वाले) के विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों की निःशुल्क जांच करेंगे। इस शिविर में मरीजों को डॉक्टरों के सलाह अनुसार दवाई भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि जमशेदपुर में हाल के दिनों में एमजीएम अस्पताल एवं टीएमएच अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में हम सिर्फ व्यवस्थाओं की आलोचना करने में विश्वास नही करते हैं बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते प्रशासन के सहयोग में भी तत्पर रहते हैं। कुणाल षाड़ंगी ने शहरवासियों से एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच कराने एवं स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है। संस्था की ओर से निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 9886779704, 6205243672 जारी किया गया है। कुणाल ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर की सफलता को लेकर सभी जरूरी तैयारी पूरी हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाशीडीह हाई स्कूल (जेईएम फाउंडेशन की एक इकाई) ने 20 जनवरी 2023-2024 को अपना वार्षिक खेल दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और सौहार्द के बीच मनाया
    Next Article श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने बिरसानगर क्षेत्र में सैकड़ों परिवारों के बीच मिट्टी के दीपक, बाती, तेल और राम ध्वज का किया वितरण

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.