Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 22 जनवरी है ‘रामोत्सव’, झारखंड सरकार स्कूल-कॉलेजों में घोषित करे अवकाश, स्कूल अशोसिएसन भी करे स्वतः पहल : अंकित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    22 जनवरी है ‘रामोत्सव’, झारखंड सरकार स्कूल-कॉलेजों में घोषित करे अवकाश, स्कूल अशोसिएसन भी करे स्वतः पहल : अंकित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    22 जनवरी है ‘रामोत्सव’, झारखंड सरकार स्कूल-कॉलेजों में घोषित करे अवकाश, स्कूल अशोसिएसन भी करे स्वतः पहल : अंकित

    श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा संपूर्ण राष्ट्र के लिए ‘राष्ट्रीय उत्सव’ है। शताब्दियों की प्रतीक्षा के पश्चात यह शुभ बेला आई है। इस उपलक्ष्य में देशभर में जश्न और रामलला के स्वागत की तैयारियां ज़ोरों पर है. लोग घरों और निकटतम मंदिरों, धार्मिक स्थलों को दिव्य स्वरूप में सजाने में जुटे हैं. इस ऐतिहाासिक दिन को “राम उत्सव” की संज्ञा देते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने झारखंड सरकार से शैक्षणिक संस्थानों में अविलंब अवकाश घोषित करने की माँग की है. इस आशय में भाजपा नेता ने मंगलवार शाम को झारखंड सरकार को टैग करते हुए एक ट्वीट भी किया है. कहा कि इतिहास साक्षी है कि जब प्रभु वनवास के उपरांत अयोध्या वापस लौटे थें तो समूचे नगर में दीपोत्सव मनाई गई थी. इसबार 500 वर्षों के उपरांत श्रीरामलला अयोध्या में विराजने के लिए आ रहे हैं. हमारी यह पीढ़ी अत्यंत भाग्यशाली है कि हम ऐसा होते देख पायेंगे. भाजपा नेता ने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर इस आशय में शीघ्र निर्णय लेने की माँग उठाई है. अंकित आनंद ने तर्क दिया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 से 28 प्रत्येक भारतीय नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता देती है. ऐसे में यह श्रेयस्कर होगा कि सनातन धार्मिक मान्यता वाले छात्र- छात्राओं की धार्मिक भावना का आदर करते हुए सभी कोटि के शैक्षणिक संस्थानों के लिए विशेष तौर पर अवकाश घोषित की जाये. भाजपा नेता अंकित आनंद ने कहा कि श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का जो शुभ मुहूर्त निर्धारित है वह समय 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा। फिलहाल सूचना है राज्य के अधिकांश स्कूल कॉलेज इस दौरान खुले रहेंगे. ऐसे में स्कूली छात्र सहित बड़े तादाद में शिक्षक, सह कर्मी एवं अभिभावक शुभ मुहूर्त में विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा देखने से वंचित रह जायेंगे. इस शुभ अवसर पर आगामी 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश शासन ने सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। उसी दिशा में पहल करते हुए झारखंड सरकार से भी अपील है कि हिंदू जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सभी कोटि के शैक्षणिक संस्थानाओं के लिए अवकाश घोषित की जाये. वहीं जमशेदपुर के निजी स्कूल संचालको और स्कूली संगठनों से भी इस दिशा में स्वतः संज्ञान लेकर स्वप्रेरणा से अवकाश घोषित करने की अपील भाजपा नेता अंकित आनंद ने किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर वूमेन्स यूनिवरसिटी के बिष्टुपुर कैम्पस में हुआ झारखण्ड बिगेस्ट फेस्ट का ऑडिशन
    Next Article उपायुक्त महोदय!आपके अधिकारी बृजेश कुमार सिन्हा इतने बेलगाम क्यों?

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.