Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं शहीद निर्मल महतो की जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष…
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं शहीद निर्मल महतो की जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष…

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं शहीद निर्मल महतो की जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव 25 दिसंबर को कदमा उलियान स्थित निर्मल महतो समाधि स्थल के समक्ष करेंगे एकदिवसीय शांतिपूर्ण उपवास, अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र सौंपकर मांगी अनुमति

    जमशेदपुर। झारखंड राज्य के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्‍मानित अटल बिहारी वाजपेयी एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणीय नायक, शहीद निर्मल महतो के जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव जमशेदपुर के कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल के समक्ष एकदिवसीय शांतिपूर्ण उपवास पर बैठेंगे। शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों के संग अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय जाकर उन्हें इस आशय हेतु पत्र देकर अनुमति मांगी है। पत्र के माध्यम से बताया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिनांक 8 अगस्त, 2019 को शहीद आंदोलनकारी निर्मल महतो की शहादत दिवस पर लौहनगरी जमशेदपुर में उनके पवित्र समाधि स्थल को साक्षी मानकर युवाओं से 1 वर्ष में 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था। नौकरी ना देने पर राजनीति से सन्यास की घोषणा उन्होंने भरी सभा को संबोधित करते हुए कही थी। पत्र में बताया गया कि आज मुख्यमंत्री बनने के उपरांत 4 साल बीतने को हैं, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं, महिलाओं, पारा शिक्षक, सहायक पुलिसकर्मियों, किसानों से वादाखिलाफी करने के साथ शहीद निर्मल महतो की शहादत का अपमान कर अबतक युवाओं को सिर्फ ठगने का कार्य किया है।

    वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने इस संबंध में बताया कि वे एक दिवसीय शांतिपूर्ण सांकेतिक उपवास कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके किये वादे को स्मरण कराने की कोशिश करेंगे। जिससे कि वे प्रदेश के हताश एवं निराश हो चुके युवाओं के हित में अविलंब निर्णय लेकर नियुक्तियों का रास्ता साफ कर सकें। गुंजन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झूठी कसम से जीवनभर युवाओं के हितों के लिए आंदोलनरत रहने वाले धरती पुत्र शहीद निर्मल महतो दादा की पुण्यात्मा भी आज ऐसी दुर्दशा पर कराह रही होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी उनके इस निवेदन पर संज्ञान लेकर उन्हें शांतिपूर्ण सांकेतिक उपवास हेतु अनुमति अवश्य प्रदान करेंगे।

    इस दौरान सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बिनोद कुमार सिंह, अमित अग्रवाल, अजीत कालिंदी व अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR:इंडिया गठबंधन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भाजपा सरकार के तानाशाह के खिलाफ महाधरना-प्रदर्शन
    Next Article युवाओं को अब प्रखंड स्तर पर कौशल विकास का मिल रहा प्रशिक्षण: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

    Related Posts

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    June 17, 2026

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    June 17, 2026

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    जगन्नाथपुर पुलिस की बड़ी सफलता, तकनीकी जांच से सुलझी हत्या की गुत्थी

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.