Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लोहरदगा के चीरी, कुडू में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार समारोह में सम्मिलित हुए
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लोहरदगा के चीरी, कुडू में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार समारोह में सम्मिलित हुए

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 28, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लोहरदगा के चीरी, कुडू में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार समारोह में सम्मिलित हुए

    *कुल ₹133 करोड़ की 21 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास।*

    *कुल 80, 208 लाभुकों के बीच ₹132 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण।*

    *लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र और नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण।*

    *यह आदिवासी-मूलवासी की सरकार*

    *किसान, श्रमिक और नौजवान झारखण्ड के जड़, इन्हें मजबूत करना लक्ष्य*

    *तीन कमरों का सुसज्जित आवास देगी राज्य सरकार: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*

    *रांची/लोहरदगा*
    आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान का यह तीसरा चरण है। अभियान में शामिल होने के लिए आज लोहरदगा आया हूं। राज्यवासियों के द्वार तक राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का यह लगातार तीसरा साल है। यह आदिवासी – मूलवासी की सरकार है। अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। अब तीसरे चरण में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत और वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित हो रहें हैं। जहां पदाधिकारी नहीं जाते थे, आज वे योजनाएं लेकर आपके बीच आ रहें हैं। ताकि राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक को उनका अधिकार और योजनाओं का लाभ मिले। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री आज लोहरदगा के चीरी, कुड़ू में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

    *झारखण्ड की जड़ों को मजबूत करना है*

    मुख्यमंत्री ने कहा -आपके गांव, पंचायत में हमने पदाधिकारियों को योजनाओं की गठरी बांधकर भेजने का काम किया है। पूर्व की सरकारों ने कभी गांव, गरीब, किसान सहित आम जनता की सुध लेने का काम नहीं किया। यही कारण है कि लाखों आवेदन शिविरों में आये। पूर्व की सरकार कभी पदाधिकारियों को गांव, पंचायत में भेजने का काम नहीं करती थी। हमने यह सब बदला। आज लाखों जरूरतमंद लोगों को अधिकार मिल रहा है। पदाधिकारी आमजन की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार की योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए है। हमें यहां की जड़ों को मजबूत करना है। जड़ यहां के किसान, श्रमिक, नौजवान हैं।

    *पांच वर्ष के दिव्यांग को भी पेंशन मिलेगा*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब पांच वर्ष उम्र के दिव्यांग को भी पेंशन देगी। प्रथम चरण के अभियान के सबसे अधिक आवेदन पेंशन के लिए आए थे। सरकार ने इसकी जानकारी जुटाई और इस पर विचार करते हुए सभी वृद्ध को, विधवा महिला को पेंशन देने का कानून बनाया। अब सभी को ससमय पेंशन का लाभ मिल रहा है। हमने इसके लिए तय संख्या की बाध्यता को समाप्त कर दिया।

    *राज्य सरकार देगी आवास, ग्राम गाड़ी योजना का मिलेगा लाभ*

    मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड के जरूरतमंदों के लिए आठ लाख आवास की स्वीकृति केंद्र सरकार ने नहीं दी। अब हमारी सरकार राज्य संपोषित अबुआ आवास योजना के तहत अहर्ता प्राप्त जरूरतमंद को योजना से आच्छादित कर रही है। यह तीन कमरों का सुसज्जित आवास होगा। आवास आवंटन की प्रक्रिया भी आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार की अनदेखी के बाद यहां के लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार के लिए जरूरी था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्राम गाड़ी योजना शुरू कर रही है, जिसमें वृद्ध, आंदोलनकारी समेत अन्य को निःशुल्क बस सेवा प्रदान की जाएगी। ताकि ये भी शहर से जुड़ सकें।

    *मिलेगा वन पट्टा, खेल और खिलाड़ियों को मिल रहा बढ़ावा*

    मुख्यमंत्री ने कहा -वनों पर निर्भर रहने वालों को वन पट्टा देने हेतु अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान चलाया जा रहा है। ताकि, अहर्ता प्राप्त लोगों को वन पट्टा दिया जा सके। इस अभियान को हमें पूरा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा- खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का साक्षी झारखण्ड बना। आपकी सरकार ने खिलाड़ियों को मिलने वाली सम्मान राशि में बढ़ोत्तरी की है। साथ ही, खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी मिली है।

    मुख्यमंत्री ने कहा सभी चरणों में जिलों में जाकर मैं खुद इस अभियान की समीक्षा कर रहा हूँ कि लोगों को लाभ मिल रहा है या नहीं।

    *इस मौके पर मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, राज्यसभा सांसद श्री धीरज प्रसाद साहू, गुमला विधायक श्री भूषण तिर्की, पूर्व विधायक श्री सुखदेव भगत, पूर्व विधायक श्री बंधु तिर्की, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती रीना भगत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, उपायुक्त लोहरदगा, आरक्षी अधीक्षक लोहरदगा एवं हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआइ में हुआ इंटरनेशनल सीइओ कॉन्क्लेव, दिग्गजों ने कहा- क्लाइमेट चेंज से निबटने के लिए कार्बन मूल्य निर्धारण है कारगर तरीका
    Next Article जमशेदपुर की सुर्खियों को जानें

    Related Posts

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    May 14, 2026

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    May 14, 2026

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

    जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    मौत रुलाती नहीं, ‘मोह’ रुलाता है: जीवन का कड़वा सच | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.