Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियों को जानें
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर की सुर्खियों को जानें

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर की सुर्खियों को जानें

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हुई बैठक

    राखामाइसं के दिनोंबंधु कुष्ठ आश्रम में 25 परिवारों एवं अंत्योदय भवन कुष्ठ आश्रम को सूखा राशन प्रदान किया

    बर्मामाइस में चोरी की घटना

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एक बैठक साकची स्थित कार्यालय में मंगलवार को हुई. इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिला स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद थे. भाकपा के प्रदेश सहायक सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर इस बैठक में चर्चा की गई है. इंडिया के साथ पार्टी का गठबंधन हुआ है. भाजपा हटाओ देश बचाओ अभियान के तहत यह बैठक की गई है. यहां संगठन की स्थिति क्या है इसका मूल्यांकन किया जा रहा है, अगर स्थिति बनी तो भाकपा का प्रत्याशी भी उतारा जाएगा. देश में बेरोजगारी बढ़ी है, स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा पर केंद्र का ध्यान नहीं है. बार बार धर्म से जुड़े मामलों को सामने लाकर लोगों को मुख्य मुद्दे से भटकाया जाता है. साथ ही रोजगार से जोड़ने और शिक्षित करने जैसे मुद्दों से दूर रखा जाता है.

    धरातल में कार्यों से प्रभावित केपीएस मानगो ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के पहल पर एक मिसाल पेश करते हुए राखामाइसं के दिनोंबंधु कुष्ठ आश्रम में 25 परिवारों एवं अंत्योदय भवन कुष्ठ आश्रम को सूखा राशन प्रदान किया

    धरातल में जीवन बसर कर रहे उन जरूरतमंद लोगों के लिए जिन्हें दो वक्त का भोजन के लिए काफी जद्दोजहद करना पड़ता है. प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के पहल पर, केपीएस मानगो के निर्देशक श्री शरत चंद्रन के देखरेख में, विद्यालय में पढ़ रहे बच्चे बच्चियों एवं शिक्षकों के अपार सहयोग से, एक बहुत बड़ा अभियान चलाते हुए राखामाइसं स्थित दिनोंबंधु कुष्ठ आश्रम में रह रहे 25 परिवारों के लिए लगभग तीन महीनो तक इन सभी को एक परिवार में जरूरत के सभी सुखा राशन, एवं अतोंदया भवन कुष्ठ आश्रम हेतु, उपलब्ध कराते हुए एवं अपार मानव प्रेम को दर्शाते हुए मानव धर्म निभाया . विगत दो वर्षों से प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन वहां जाकर इन लोगों के सुख-दुख में शामिल होते हैं. और आज से एक शिक्षा का मंदिर यानी केपीएस मानगो भी इस अभियान का हिस्सा बन गया. इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से किया जाता है. जिसके तहत केपीएस परिवार अपना सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हैं और आगे भी करते रहेंगे.

    बर्मामाइस में चोरी की घटना

    बर्मामाइस थाना अंतर्गत चूना भट्ठा स्थित एक फर्नीचर दुकान का ताला तोड़ मशीनों की चोरी कर ली गई. दुकान संचालक परमानंद शर्मा को इसकी जानकारी तब हुई जब वे मंगलवार सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे. उन्होंने पाया कि दुकान में लगा ताला टूटा हुआ है. अंदर जाने पर पाया कि सारी मशीनें गायब है. इस संबंध में उन्होंने बर्मामाइंस थाना में लिखित शिकायत भी की है. शिकायत पाकर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की. परमानंद ने बताया कि वे सोमवार रात 10 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे. आज सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तक जाकर दुकान में चोरी होने की जानकारी हुई. चोरों ने दुकान में रखी मशीने चुरा ली है जिसकी कीमत 80 हजार रुपये है. परमानंद ने बताया कि पूर्व में भी आस-पास की दुकानों में चोरी हो चुकी है. कई बार पुलिस को शिकायत भी की गई पर चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही. आस-पास के बस्तीवासी नशा करने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम देते है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लोहरदगा के चीरी, कुडू में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार समारोह में सम्मिलित हुए
    Next Article ऑनलाइन सॉफ्टवेयर “ गेस्ट वेरिफिकेशन सिस्टम” के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

    July 2, 2026

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.