Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ में हुआ इंटरनेशनल सीइओ कॉन्क्लेव, दिग्गजों ने कहा- क्लाइमेट चेंज से निबटने के लिए कार्बन मूल्य निर्धारण है कारगर तरीका
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एक्सएलआरआइ में हुआ इंटरनेशनल सीइओ कॉन्क्लेव, दिग्गजों ने कहा- क्लाइमेट चेंज से निबटने के लिए कार्बन मूल्य निर्धारण है कारगर तरीका

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआइ में हुआ इंटरनेशनल सीइओ कॉन्क्लेव, दिग्गजों ने कहा- क्लाइमेट चेंज से निबटने के लिए कार्बन मूल्य निर्धारण है कारगर तरीका

    एक्सएलआरआइ में पीजीडीएम ( जीएम ) बैच के कम्यूनिकेशन क्लब ओरेशिया की ओर से इंटरनेशनल सीइओ कॉन्क्लेव अवेंसिस का आयोजन किया गया. जिसमें भारत के साथ ही कई विदेशी कंपनियों के सीइओ ने हिस्सा लिया. कॉन्क्लेव की शुरुआत एक्सएलआरआइ के फाइनांस व एडमिनिस्ट्रेशन डीन फादर डोनाल्ड ने स्वागत भाषण से किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या वैश्विक स्तर पर है. इस समस्या से निबटने में कॉरपोरेट सेक्टर एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. किस प्रकार इस समस्या से निबटा जा सके, इसके साथ ही आज के दौर में डेटा व इनोवेशन के इस्तेमाल से कैसे सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं, इस पर मंथन करने के लिए एक्सएलआरआइ की ओर से उक्त इंटरनेशनल सीइओ कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. इस दौरान कॉन्क्लेव की थीम बियांड बाउंड्रीज : सस्टेन, इनोवेट एंड ट्रांसफॉर्म की भी लांचिंग की गयी. पहला पैनल यूएसएमसीए क्षेत्र पर केंद्रित किया गया था. जिसमें जलवायु नीति और कॉर्पोरेट लीडर्स के महत्वपूर्ण रोल का विश्लेषण किया. पहले पैनल में मॉडरेटर की भूमिका मौके पर एक्सएलआरआई के प्रोफेसर फादर कुरुविला जोसेफ पांडिकट्टू एसजे ने निभायी. इस पैनल में कैनेडियन एविएशन पार्टनर्स के सीईओ सह प्रेसिडेंट माइकल रोडिनियुक, बाइसेल्वा के संस्थापक सह सीइओ माइकल कोह और वर्क्स फ्रॉम न्यूयॉर्क के सह संस्थापक सह सीइओ सुमीत सलवान मौजूद थे. सभी ने कार्बन उत्सर्जन को कम करने से जुड़ी अपनी बातों को प्रस्तुत करते हुए वैश्विक स्तर पर कार्बन मूल्य निर्धारण को बढ़ावा देने की बात कही. कहा कि यह जलवायु परिवर्तन से निपटने का एक तरीका है. यह एक जलवायु नीति दृष्टिकोण है, जिसका उपयोग दुनिया भर के कई देशों और उपराष्ट्रीय न्यायालयों में किया जाता है. कार्बन मूल्य निर्धारण का मकसद, उत्सर्जन की लागत को उत्सर्जकों पर डालना है.
    कार्बन मूल्य निर्धारण के तहत, उत्सर्जकों से कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) के टन उत्सर्जन के लिए शुल्क वसूला जाता है. इसका मकसद, उन लोगों पर इन लागतों की जिम्मेदारी डालना है जो उत्सर्जन का उत्पादन करते हैं. इससे कंपनियों और देशों को अपने उत्सर्जन को कम करने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन मिलता है.
    वहीं, दूसरे पैनल में एपीएसी में विनियामक परिदृश्य का विकास: सीईओ अनुपालन और शासन विषय पर एक पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया. जिसमें सिंगापुर में फ्रेश आइडियाज के सीइओ चार्ल्स मैनुअल, ऑस्ट्रेलिया के ग्रेटर मेलबर्न सेंटेलोन के सीइओ अजीत स्टीफन, ग्रेटर सिडनी में लेक्स टेक्नोलॉजीज के सीईओ अनत सहाय और इंडोनेशिया के सॉविटप्रो के सीईओ अभिषेक सिंह शामिल हुए.
    इस दौरान सभी ने विभिन्न प्रकार की जटिलताओं का विश्लेषण किया. एपीएसी कारोबारी माहौल में अनुपालन की चुनौतियों से निपटने से संबंधित चर्चाएं की गयी. चार्ल्स मैनुअल ने स्थिरता-संचालित नियमों और निर्णायक के बीच महत्वपूर्ण संबंध पर जोर दिया साथ ही उन्होंने प्रतिस्पर्धात्मकता बनाए रखने में डेटा की भूमिका को काफी महत्वपूर्ण बताया. जबकि अजीत स्टीफन ने बदलते नियामक परिदृष्य में बढ़ती जटिलता पर प्रकाश डालते हुए उसके अनुपालन और चुनौतियों पर बल दिया. अभिषेक सिंह ने आज के दौर में डेटा को किसी भी कंपनी के लिए सबसे कारगर साधन बताया. इस दौरान व्यावसायिक अनिवार्यता के रूप में स्थिरता का महत्व, प्लास्टिक को कम करना और गोदामों को नवीकरणीय स्रोतों से बिजली देने के संबंधित सभी ने निर्णय लिए. मौके पर विद्यार्थियों ने कई सवाल भी पूछे, जिसका सभी ने जवाब दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार आपके द्वार कार्यक्रम में दर्जनों आवेदन पत्र फेंके जाने के मामले में नाला विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो का प्रतिक्रिया नहीं आना शर्मनाक है:माधव चंद्र महतो
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लोहरदगा के चीरी, कुडू में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार समारोह में सम्मिलित हुए

    Related Posts

    जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता

    May 14, 2026

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    May 14, 2026

    भगवान झूलेलाल मंदिर में अखंड पाठ का भोग,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    मौत रुलाती नहीं, ‘मोह’ रुलाता है: जीवन का कड़वा सच | राष्ट्र संवाद

    नीट-2026: मेहनत का कत्ल और जवाबदेही से बचता सिस्टम | राष्ट्र संवाद

    अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस: रिश्तों की अंतिम शरणस्थली | राष्ट्र संवाद

    राष्ट्रहित में अपील: 1967 से आज तक ‘आर्थिक अनुशासन’ का संदेश | राष्ट्र संवाद

    भगवान झूलेलाल मंदिर में अखंड पाठ का भोग,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    एग्रिको ट्रिपल मर्डर: रिश्ते, रिटायरमेंट और करोड़ों की रकम के बीच उलझती जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.