Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 17, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत

    जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्य निर्वहन हेतु दिए गए निर्देश।

    कार्यक्रम के तहत शिविर में अबुआ आवास योजना हेतु विशेष स्टॉल लगाने का निर्देश

    24 नवंबर से 26 दिसंबर 2023 तक “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का होगा आयोजन

    जिले के सभी पंचायतों, निकायों के वार्डों में जायेंगे जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का करेंगे निष्पादन

    आज दिनांक 17.11.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में *”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम* के आयोजन एवं तैयारियों को लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों संग बैठक किया।

    *आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का करें वृहत प्रचार प्रसार*

    उपायुक्त ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य सरकार के निर्देश पर *”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार”* कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो दिनांक 24 नवम्बर से 26 दिसम्बर 2023 तक चलेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पंचायत स्तरीय एवं निकायों में वार्ड स्तरीय कैंप का आयोजन कर लोगों सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाना है, साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निष्पादन करना है। ऐसे में आप सभी पदाधिकारियों की भूमिका अतिमहत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे, किसी भी स्तर पर कोताही बरते जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन हेतु पंचायतवार एवं निकाय के वार्डवार स्थानों का चयन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर संबंधित क्षेत्र में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार को लेकर उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि को आमंत्रित करेंगे, प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। सभी अधिकारी निर्धारित तिथियों को अपने अपने प्रखंड, निकाय के निर्धारित स्थलों में स्वयं उपस्थित होकर कार्यक्रम का सफल आयोजन कर आमजनों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देंगे एवं उनकी शिकायतों को सम्मानपूर्वक सुनेंगे तथा ऑन द स्पॉट इसका समाधान करेंगे।

    कार्यक्रम के माध्यम से यह प्रयास किया जाएगा कि व्यक्तिगत योजनाओं को सैचुरेशन मोड में लागू किया जा सके, अर्थात् कोई भी अहर्त्ता प्राप्त व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। इन शिविरों में सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने हेतु विशेष व्यवस्था की जायेगी। शिविर में आने वाले लोगों के लिए बैठने, पीने के पानी की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी तैयारी को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

    *लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट करेंगे समाधान*

    उन्होंने कहा कि आम जनों से योजनाओं एवं समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त किया जाएगा एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन भी किया जाएगा, जिसकी प्राप्ति तथा ऑन-द-स्पॉट लाभों के वितरण की जानकारी पोर्टल में अपडेट करना अनिवार्य होगा।

    उपायुक्त ने कहा कि फोकस्ड एरिया अन्तर्गत आवेदन प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किये जायेंगे। जिसमें अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति / आय / जन्म / मृत्यु/दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राजस्व से जुड़े मामले जैसे म्यूटेशन, मापी लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड में सुधार करने से संबंधित मामले, आयुष्मान कार्ड, सामुदायिक वन पट्टा और व्यक्तिगत वन पट्टा के लिए सम्बन्धित एफआरसी द्वारा आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

    उपायुक्त ने आगे कहा कि फोकस्ड एरिया के अतिरिक्त बेनिफिशियरी ओरिएंटेड वैसी योजनाएँ जैसे सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, श्रम विभाग अंतर्गत श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी श्रमिक पंजीकरण आदि के लिए भी छूटे हुए व्यक्तियों से आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेंगे, ताकि उन्हें भी लाभान्वित किया जा सके।

    उपायुक्त ने कहा कि पंचायतों एवं निकायों में लगने वाले शिविरों में प्रत्येक शिविरों में कम से कम 100 फलदार पौधों का वितरण अवश्य करेंगे, साथ ही पौधे के रख रखाव को लेकर भी लोगों को जागरूक करेंगे।

    वहीं उन्होंने कार्यक्रम के तहत शिविर में अबुआ आवास योजना हेतु विशेष स्टॉल लगाने का निर्देश दिया। साथ ही गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का प्रचार प्रसार करने एवं शत प्रतिशत योग्य छात्रों को लाभ देने सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    *पंचायतवार 04 सदस्यीय जांच कमिटी का गठन का निर्देश*

    इसके अलावा उन्होंने ऑन द स्पॉट परिसम्पतियों / सरकारी लाभों का वितरण भी किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक शिविर में ही लाभुकों के बीच योजनाओं से संबंधित लाभों / परिसम्पतियों का वितरण किया जायेगा। जिसे लेकर उन्होंने उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं राजस्व अभिलेखों में संशोधन/परिमार्जन, आय/जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र में यथावश्यक संशोधन, आधार/राशन कार्ड में संशोधन, बिजली बिल से जुड़े शिकायतों को शिविर में दर्ज करने एवं उसी दिन ऐसी शिकायतों का समाधान करने का निर्देश दिया। आवेदनों को मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भौतिक स्थिति को ट्रैक किया जाएगा। अबुआ आवास योजना के क्रियावयन हेतु 04 सदस्यीय जांच कमिटी का गठन हेतु उन्होंने निर्देश दिया, जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी, पंचायत स्तरीय कर्मी, प्रखंड स्तरीय जनप्रतिनिधि एवं पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि होंगे। जो लोगों को शत प्रतिशत लाभ मिले, इसकी जांच करेंगे एवं इसे सुनिश्चित करेंगे।

    इसके अलावा प्रखंडवार वरीय पदाधिकारी, जामताड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी, नारायणपुर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, नाला, अपर समाहर्त्ता, करमाटांड़ विद्यासागर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, फतेहपुर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं कुंडहित के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी मौजूदगी में लोगों की समस्याओं का निष्पादन करेंगे। सम्पूर्ण कार्यक्रम के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त, जामताड़ा रहेंगे।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दीपक राम, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान के समर्थन में सीपीआई के राज्य परिषद सदस्य सह जामताड़ा जिला सचिव कन्हाई चंद्रमाल पहाड़िया ने एसपी से बागडेहरी थाना प्रभारी को हटाने की किया मांग
    Next Article चयन समिति ने विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मियों का भी चयन किया

    Related Posts

    पत्रकारिता दिवस: कलम की धार रहे तेज, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मजबूत

    May 30, 2026

    आदित्यपुर वार्ड-13 में लगे साइन बोर्ड, पार्षद शांतनु घोष की पहल से लोगों को मिलेगी राहत

    May 29, 2026

    सेल नौकरी मिलने पर ठाकुरा गांव के मुंडा पद से हटाए गए दामु चाम्पिया, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से फैसला

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकारिता दिवस: कलम की धार रहे तेज, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मजबूत

    त्रिभाषा फार्मूला: भारतीय शिक्षा का नया अध्याय

    हिंदी पत्रकारिता दिवस: चुनौतियाँ और संगठनों की भूमिका

    आदित्यपुर वार्ड-13 में लगे साइन बोर्ड, पार्षद शांतनु घोष की पहल से लोगों को मिलेगी राहत

    सेल नौकरी मिलने पर ठाकुरा गांव के मुंडा पद से हटाए गए दामु चाम्पिया, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से फैसला

    चाईबासा सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    खरसावां में पीडीएस घोटाले का बड़ा खुलासा, हजारों किलो अनाज गायब होने पर FIR दर्ज

    पार्षद नीतू शर्मा के हस्तक्षेप से टला बड़ा बवाल, प्रभात पार्क अतिक्रमण विवाद पर भड़के फुटपाथी दुकानदार

    मजदूरों की सेहत से खिलवाड़! आदित्यपुर ESIC अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर INTUC का फूटा गुस्सा

    चांडिल डैम का बढ़ा जलस्तर, दर्जनों गांवों की रबी धान फसल बर्बाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.