Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध होगी जाँच, भाजपा नेता अंकित आनंद ने की थी लिखित शिकायत, मामले में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार ने एसएसपी को दिया जाँच का आदेश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    टेल्को थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध होगी जाँच, भाजपा नेता अंकित आनंद ने की थी लिखित शिकायत, मामले में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार ने एसएसपी को दिया जाँच का आदेश

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टेल्को थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध होगी जाँच, भाजपा नेता अंकित आनंद ने की थी लिखित शिकायत, मामले में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार ने एसएसपी को दिया जाँच का आदेश

    भाजपा नेता अंकित आनंद को धार्मिक उन्मादी बताकर धारा 107 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा करने के मामले में टेल्को थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा और सब इंस्पेक्टर रंजन कुमार पासवान सहित अन्य की कार्यसंस्कृति और भूमिका की जाँच होगी. झारखंड राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार के अवर सचिव ने इस आशय में जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर को निदेश जारी करते हुए अविलंब मामले की जाँच करने और जाँच प्रतिवेदन प्राधिकार को भेजने को कहा है. जाँच के इस प्रस्ताव पर राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार के अध्यक्ष का अनुमोदन प्राप्त है. मालूम हो कि एक माह पूर्व टेल्को थाना कि एक रिपोर्ट के आधार पर बीजेपी महानगर के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद को एसडीएम कोर्ट ने धारा 107 के तहत नोटिस जारी किया था. रिपोर्ट का अवलोकन करने पर मालूम हुआ कि टेल्को थाना स्तर से तैयार रिपोर्ट में भाजपा नेता के नाम को क्षेत्र के कुख्यात गौ तस्करों और कसाईयों के साथ जोड़ दिया गया है. पुलिस कि भूमिका और कार्यसंस्कृति पर सवाल खड़े करते हुए अंकित आनंद ने जिला प्रशासन से जाँच का आग्रह किया था, किंतु कोई पहल नहीं होने के बाद राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार में शिकायत दर्ज कराते हुए टेल्को थाना स्तर से हुए दूषित अनुसंधान और तथ्यहीन आरोपों केके संदर्भ में जाँच का आग्रह किया था. बाद में जमशेदपुर न्यायालय में भी कोर्ट शिकायतवाद दर्ज कराया गया. राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार ने इस आशय का आदेश 27 अक्टूबर को ही जारी कर दिया है. आदेश की एक प्रतिलिपि बीजेपी नेता को रजिस्टर्ड डाक द्वारा आज प्राप्त हुई है. पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए संविधान ने पुलिस को असीमित शक्तियाँ दी है. लेकिन किन्हीं को पद और शक्तियों के दुरूपयोग का अधिकार प्राप्त नहीं है. उम्मीद जताया कि राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार के आदेश के बाद टेल्को थाना प्रभारी और एसआई के विरुद्ध निष्पक्ष और दबाव रहित अनुसंधान पूर्ण होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध होगी जाँच, भाजपा नेता अंकित आनंद ने की थी लिखित शिकायत, मामले में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार ने एसएसपी को दिया जाँच का आदेश
    Next Article धार्मिक स्थल और प्रतिमा को खंडित का असामाजिक तत्वों ने बिगाड़ा राजधानी का माहौल

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 13, 2026

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.