Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध होगी जाँच, भाजपा नेता अंकित आनंद ने की थी लिखित शिकायत, मामले में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार ने एसएसपी को दिया जाँच का आदेश
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    टेल्को थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध होगी जाँच, भाजपा नेता अंकित आनंद ने की थी लिखित शिकायत, मामले में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार ने एसएसपी को दिया जाँच का आदेश

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर:भाजपा नेता अंकित आनंद को धार्मिक उन्मादी बताकर धारा 107 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा करने के मामले में टेल्को थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा और सब इंस्पेक्टर रंजन कुमार पासवान सहित अन्य की कार्यसंस्कृति और भूमिका की जाँच होगी. झारखंड राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार के अवर सचिव ने इस आशय में जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर को निदेश जारी करते हुए अविलंब मामले की जाँच करने और जाँच प्रतिवेदन प्राधिकार को भेजने को कहा है. जाँच के इस प्रस्ताव पर राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार के अध्यक्ष का अनुमोदन प्राप्त है. मालूम हो कि एक माह पूर्व टेल्को थाना कि एक रिपोर्ट के आधार पर बीजेपी महानगर के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद को एसडीएम कोर्ट ने धारा 107 के तहत नोटिस जारी किया था. रिपोर्ट का अवलोकन करने पर मालूम हुआ कि टेल्को थाना स्तर से तैयार रिपोर्ट में भाजपा नेता के नाम को क्षेत्र के कुख्यात गौ तस्करों और कसाईयों के साथ जोड़ दिया गया है. पुलिस कि भूमिका और कार्यसंस्कृति पर सवाल खड़े करते हुए अंकित आनंद ने जिला प्रशासन से जाँच का आग्रह किया था, किंतु कोई पहल नहीं होने के बाद राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार में शिकायत दर्ज कराते हुए टेल्को थाना स्तर से हुए दूषित अनुसंधान और तथ्यहीन आरोपों केके संदर्भ में जाँच का आग्रह किया था. बाद में जमशेदपुर न्यायालय में भी कोर्ट शिकायतवाद दर्ज कराया गया. राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार ने इस आशय का आदेश 27 अक्टूबर को ही जारी कर दिया है. आदेश की एक प्रतिलिपि बीजेपी नेता को रजिस्टर्ड डाक द्वारा आज प्राप्त हुई है. पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए संविधान ने पुलिस को असीमित शक्तियाँ दी है. लेकिन किन्हीं को पद और शक्तियों के दुरूपयोग का अधिकार प्राप्त नहीं है. उम्मीद जताया कि राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार के आदेश के बाद टेल्को थाना प्रभारी और एसआई के विरुद्ध निष्पक्ष और दबाव रहित अनुसंधान पूर्ण होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article12 कट्ठा जमीन को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को, साथी शादाब से मिलकर मारी गोली
    Next Article टेल्को थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध होगी जाँच, भाजपा नेता अंकित आनंद ने की थी लिखित शिकायत, मामले में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार ने एसएसपी को दिया जाँच का आदेश

    Related Posts

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    May 28, 2026

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    May 28, 2026

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर, भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था

    पद्मिनी एकादशी पर अयोध्या पहुंचे आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र

    ट्रेनों की लेटलतीफी पर निगरानी जारी रखने का फैसला, राजनीतिक दलों की उदासीनता पर अफसोस

    “सेवा समर्पण” ने विधायक सरयू राय का किया अभिनंदन

    ईद अल-अजहा पर्व को ले कुंडहित बीडीओ ने विभिन्न ईदगाह जाकर विधि व्यवस्था का लिया जायजा

    ईद-उल-जुहा पर जामताड़ा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.