Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक‌ व जिले के अन्य पदाधिकारियों द्वारा गायछान्द मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक‌ व जिले के अन्य पदाधिकारियों द्वारा गायछान्द मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों द्वारा गायछान्द मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

    समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर किया माल्यार्पण

    आज दिनांक 15.11.2023 को भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों द्वारा गायछान्द मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

    इस मौके पर उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने सर्वप्रथम जिलेवासियों को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती में झारखंड स्थापना दिवस की खूब सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे। जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से 19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा व दिशा बदलकर नवीन सामाजिक एवं राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। उन्होंने अंग्रेजों के दमनकारी नीति के खिलाफ आंदोलन किया। उनकी जयंती पर भारत सरकार द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    तदोपरान्त गायछांद मोड़ में माल्यार्पण के पश्चात उपायुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने समाहरणालय भूतल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमति कीर्तिबाला लकड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दीपक राम, नजारत उप समाहर्ता श्री अबिश्वर मुर्मू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ सहित अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी ऑफिस जामताड़ा मे झारखण्ड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा की जयंती मनाया गया
    Next Article उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ सतसाल छठ घाट का किया निरीक्षण

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.