Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जमशेदपुर महानगर के हजारों भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को उलिहातू होंगे रवाना
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जमशेदपुर महानगर के हजारों भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को उलिहातू होंगे रवाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जमशेदपुर महानगर के हजारों भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को उलिहातू होंगे रवाना, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने तैयारियों का लिया जायजा, कहा- जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रचेगी इतिहास

    जमशेदपुर। 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूंटी जिले के उलिहातू में होने वाले विशाल जनसभा में जमशेदपुर महानगर के हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। बुधवार को पीएम मोदी की विशाल जनसभा में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में विभिन्न मंडलों से भाजपा कार्यकर्ता खूंटी प्रस्थान करेंगे। इस संबंध में मंगलवार को जमशेदपुर महानगर प्रभारी सह भाजपा प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने जमशेदपुर महानगर की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर कई बैठकों में हिस्सा लिया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बुधवार सुबह जमशेदपुर महानगर से हजारों कार्यकर्ता खूंटी रवाना होंगे, इस दौरान जिला प्रभारी सह प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू भी साथ मौजूद रहेंगे। सभा की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि बुधवार 15 नवंबर को खूंटी जिले के उलिहातू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा है। जिसमें जमशेदपुर महानगर से 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी खूंटी जायेंगे। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया है कि प्रत्येक बूथों से कार्यकर्ता खूंटी की सभा में शामिल होंगे। जिसमें 54 बसों के साथ सैकड़ों की संख्या में चार पहिया निजी वाहन से कार्यकर्ता खूंटी रवाना होंगे। बताया कि सभी मंडलों से मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सुबह 7 बजे खूंटी प्रस्थान करने का समय तय किया गया है। सुबह 8 बजे चांडिल टोल प्लाजा पर सभी मंडलों के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और वहां से खूंटी के लिए एक साथ रवाना होंगे।

    वहीं, जिला प्रभारी सह प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह है। खूंटी की जनसभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर महानगर ने व्यापक तैयारियां की है। सभी बसों में मंडल क्षेत्र के प्रमुख नेतागण मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सभी बसों के विवरण जैसे बस ड्राइवर का नाम, मोबाइल नंबर और बस प्रमुख के पूर्ण विवरण लिए गए हैं। पीएम मोदी की जनसभा ऐतिहासिक होगी। जिसे सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक व आमजन पूरी तन्मयता से लगातार जुटे हैं। सभा में जमशेदपुर महानगर से हजारों कार्यकर्ता व आमजन उपस्थिति दर्ज कराकर खूंटी की सभा में इतिहास रचेंगे। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड आगमन के दौरान 24 हजार करोड़ रुपये की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री रेल, सड़क, शिक्षा, कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे कई क्षेत्रों में लगभग 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article1714.44 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन एवं 5328.30 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास
    Next Article सोनारी क्षेत्र के घाटों का निरीक्षण किया

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.