Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छतीसगढ़ी पर्व गौरा गौरी की पूजा टुइलाडूंगरी में धूम धाम से मनाई गई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    छतीसगढ़ी पर्व गौरा गौरी की पूजा टुइलाडूंगरी में धूम धाम से मनाई गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छतीसगढ़ी पर्व गौरा गौरी की पूजा टुइलाडूंगरी में धूम धाम से मनाई गई

    जो समाज अपने संस्कृति और परंपरा को बचा कर रखते है वो सामाजिक रूप से मजबूत होते है_ दिनेश कुमार

    छतीसगढ़ी पर्व त्योहार में गौरा गौरी पूजा भी प्रसिद्ध है, बताते चले की दीपावली की अर्ध रात्रि को छतीसगढ़ी समाज के लोगो के द्वारा विभिन्न स्थानों में अपनी परंपरा और संस्कृति के अनुरूप गौरा गौरी पूजन का आयोजन किया जाता है, गौरा गौरी का अर्थ शंकर पार्वती से है, श्री श्री गौरा गौरी पूजा समिति टुइलाडूंगरी के द्वारा प्रत्येक वर्ष भव्य रूप से इस पूजन का आयोजन किया जाता है, समाज के लोग दस दिनों से इस पूजन की तैयारी करते है, अविवाहित लड़कियां विशेष रूप से इस पूजन में शरीक होती है मान्यता है की जो लड़कियां कलश, गौरा गौरी मिट्टी द्वारा निर्मित और ज्वारा अपने सर पर ले कर चलती है उन्हे अच्छा और सुंदर वर की प्राप्ति होती है, कल अर्ध रात्रि को इस पूजन का प्रारंभ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, उसके बाद विधि विधान के साथ पूजन पद्धति संपन्न हुई, दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा की जो भी समाज अपने परपंरा और संस्कृति को बचा कर रखते है वो सामाजिक रूप से मजबूत होते है अपने युवा पीढ़ी को भी सामाजिक गतिविधियों में जोड़ने में सहायक होते है, रात्रि जागरण के लिए समाज के बच्चो द्वारा छतीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, लंबे समय से मिट्टी निर्मित गौरा गौरी के निर्माण में सहयोग करने के लिए पूजा कमिटी ने पारसनाथ साहू और टीका राम साहू जी को दिनेश कुमार द्वारा सम्मानित करवाया, साथ ही छतीसगढ़ी पारंपरिक गीतो को संजोने के लिए सावित्री साहू और फूलो देवी को सम्मानित किया गया, महिलाओं के द्वारा सुवा गीत और गौरा गौरी गीतों पर नृत्य भी किए गए। पूजा समाप्ति के पश्चात सुबह सुबह शोभा यात्रा निकाल कर स्वर्णरेखा में गौरा गौरी, ज्वारा और पूजन सामग्री को विषर्जित की जाति है। कार्यक्रम में विशेष रूप से गिरधारी साहू, नरेश निषाद, कामता साहू उपस्थित थे।
    कार्यक्रम के आयोजन में महावीर प्रसाद, चंद्रिका निषाद सुकालू, श्रीनु राव, मनमोहन लाल, कामेश्वर साहू, जमुना निषाद, नूतन साहू, इंद्रा साहू, दिनेश साहू सोनू, कलावती देवी, द्रौपदी साहू, नन बाई, गौरी देवी, फुलेश्वरी निषाद, सोनी साहू, कमला निषाद, रिंकी साहू, बबली साहू, धर्मराज साहू, ओम निषाद, अमित साहू, विक्की निषाद, मनीषा साहू, छोटी साहू और काफी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 6 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया गया
    Next Article केला का पत्ता तोड़ने निकली नाबालिग लड़की की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस।

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.