Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केला का पत्ता तोड़ने निकली नाबालिग लड़की की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    केला का पत्ता तोड़ने निकली नाबालिग लड़की की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link


    बेगूसराय :सोमवार को करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मुफसिल थानान्तर्गत रजौड़ा पंचायात में एक नाबालिग लड़की जो घर में पूजा के लिए केले का पत्ता तोड़ने घर के निकट में ही केले की बगान में गयी थी परंतु वापस घर नहीं लौटी। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन के बाद बसबिट्टी के बगल में ही गड्ढे में लड़की को पाया गया जिसे परिजनों के द्वारा ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहॉ डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही अविलंब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार एवं थानाध्यक्ष मुफसिल के द्वारा अपने सशस्त्र बल के साथ अविलंब घटनास्थल पर पहुँचकर मामलें की जाँच की गई। जॉच के क्रम में पाया गया कि नाबालिग लड़की अपने ननिहाल में रहती थी। सुबह 6 बजे घर में पूजा के लिए केला का पत्ता लाने के लिए गई थी परंतु काफी देर तक वापस नही लौटने पर परिजनों के द्वारा खोजबीन करने पर बसबिट्टी के बगल में अचेत अवस्था में गड्ढे में पाया गया तथा बच्ची को लेकर ईलाज कराने अस्पताल ले गये जहॉ डॉक्टर के द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। मृृतिका की शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पातल बेगूसराय में काराई जा रही है। घटना स्थल के पास से नाबालिग लड़की का कपड़ा बरामद किया गया है।वही घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच 55 को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि जब तक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक यह सड़क जाम रहेगा. ग्रामीणों ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ दरिंदों ने पहले हवस का शिकार बनाया और उसके बाद मासूम बच्ची की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. इतना ही नहीं मासूम बच्ची के चेहरे पर खून का दाग और गले पर निशान भी मिला है. वहीं, इस घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस जांच के लिए पहुंची. मौके पर डीएसपी अमित कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी नीशीत प्रिया और बीडीओ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुटे गए. पुलिस प्रशासन के मनाने के बाद भी लोग सुनने को तैयार नहीं थेऔर ग्रामीणों लगातार हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे.घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा घटना के उद्भेदन एवं घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें मुफसिल थानाध्यक्ष सुदीन राम,महिला थानाध्यक्ष शिल्पी कुमारी, सशस्त्र बल मुफसिल थाना तथा जिला आसूचना इकाई बेगूसराय को शामिल किया गया है।इस संबंध में पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटित घटना की जाँच हेतू FSL टीम बुलाकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम के द्वारा उक्त घटना को लेकर सभी पहलुओं पर छानबीन करते हुए जाँच,आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछतीसगढ़ी पर्व गौरा गौरी की पूजा टुइलाडूंगरी में धूम धाम से मनाई गई
    Next Article डॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.