Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा जिले में लक्षित बच्चों की संख्या 1 लाख 29 हजार 112 बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा जिले में लक्षित बच्चों की संख्या 1 लाख 29 हजार 112 बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में प्लस पोलियो कार्यक्रम (10 से 12 दिसंबर 2023) को लेकर आहूत बैठक सम्पन्न; दिए कई अहम दिशा निर्देश

    जिले में लक्षित बच्चों की संख्या 1 लाख 29 हजार 112 बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक

    संस्थागत प्रसव, पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन आदि बिंदुओं पर समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

    आज दिनांक 09.11.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा, श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा एवं एसएनआईडी प्लस पोलियो कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स का बैठक आहूत किया गया।

    बैठक के दौरान बताया गया कि जिले के सभी 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक देने हेतु 10 दिसंबर से 12 दिसंबर 2023 तक जामताड़ा जिला में प्लस पोलियो कार्यक्रम चलाया जाएगा।

    *जिले में लक्षित 1 लाख 29 हजार 112 बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक*

    बैठक के दौरान सिविल सर्जन द्वारा उपायुक्त को बताया कि प्लस पोलियो कार्यक्रम के पहले दिन बूथ स्तर बूथ दिवस का आयोजन कर जिलेभर में बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी एवं अगले दो दिन घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। जिसमें जिले में लक्षित बच्चों की संख्या 1 लाख 29 हजार 112 है।

    *कार्यक्रम को बनाएं सफल*

    उपायुक्त ने उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को शत प्रतिशत बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए माइक्रोप्लान बनाकर स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग से इस कार्यक्रम को लेकर लगाए जाने वाले टीमों, वैक्सीनेटर एवं ट्रांजिट टीम, पर्यवेक्षण, कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाने आदि के बारे में जानकारी ली एवं संबंधित पदाधिकारी को सभी बिंदुओं पर कार्य करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    *लक्ष्य को प्राप्त करें*

    वहीं उपायुक्त ने इसके अलावा मातृत्व स्वास्थ्य के जांच हेतु प्रथम एवं चतुर्थ एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव, बीसीजी कवरेज, पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन आदि बिंदुओं पर अद्यतन प्रगति की जानकारी ली एवं शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने सहित विभिन्न लक्ष्यों को ससमय प्राप्त करने हेतु आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ एसके मिश्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ अमित कुमार तिवारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला आरसीएच पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित
    Next Article प्रत्येक शिविर में 100 पौधों का करें वितरण – उपायुक्त

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.