Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुझाव यात्रा का आठवां पड़ाव : मानुषमुड़िया पंचायत में जुडे़ अनेकों लोग, जगह-जगह कुणाल ने की ग्रामीणों के साथ बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सुझाव यात्रा का आठवां पड़ाव : मानुषमुड़िया पंचायत में जुडे़ अनेकों लोग, जगह-जगह कुणाल ने की ग्रामीणों के साथ बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुझाव यात्रा का आठवां पड़ाव : मानुषमुड़िया पंचायत में जुडे़ अनेकों लोग, जगह-जगह कुणाल ने की ग्रामीणों के साथ बैठक

    सुझाव यात्रा के आठवें पड़ाव के क्रम में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बुधवार को बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत के बालीडीहा शिव मंदिर जामजूरकी क्लब चौक, पाकलो चौक, हाटचाली चौक, मानुषमुड़िया कदम तल चौक, मानुषमुड़िया मोयरापाड़ा चौक, मानुषमुड़िया जानापाड़ा चौक, मानुषमुड़िया फुटबॉल मैदान में जा कर लोगों के साथ बैठक कर वर्तमान की राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की।

    इस दौरान मानुषमुड़िया पंचायत के विभिन्न गांव में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने उनके कार्यकाल के दौरान 19 से ज्यादा लागू हुई योजनाओं को जनता के समक्ष रखते हुए कहा कि हमने आपके मानुषमुड़िया पंचायत के लोगों की सहूलियत के लिए धानघोरी सड़कडीह टोला में बाबा तिलका मांझी का मूर्ति स्थापन, जामजूरकी क्लब भवन के पास स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू कान्हु का आदमकाद मूर्ति स्थापन, पाकलो ग्राम में सांस्कृतिक भवन निर्माण, मानुषमुड़िया कालिंदी पाड़ा में 300 फीट पीसीसी निर्माण, मानुषमुड़िया उच्च विद्यालय में साइकिल स्टैंड का निर्माण समेत कई कार्य किया गया है। उन्होंने उपस्थित जनता से पूछा की आप बताए कि पिछले चार सालों मे इस पंचायत मे कितने काम हुए जबकी सत्ताधारी दल के विधायक है।

    इस दौरे के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बालीडीहा नामोपाड़ा गांव 17 घर होने के कारण 4 साल में अभी तक एक भी सरकारी स्कीम गांव में नहीं आया है तथा यहां पानी बहुत सारी समस्या है एक भी ओवर है टंकी नहीं होने के कारण यहां लोगों को पानी के लिए बहुत सारी समस्याएं उठानी पड़ रही है कुणाल षाडंगी ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द से जल्द ग्रामीणों की समस्याओं को समाधान किया जाएगा।

    बालीडिहा निवासी मिर्जा मारडी जिनका पैर टूट गया था कुणाल षाडंगी के पहल से उनका चिकित्सा किया गया था। आज वह कुणाल षाडंगी से सुझाव यात्रा में मिलकर उनका धन्यवाद ज्ञापन किए। जामजुकड़ी गांव में ओवरहेड टंकी मेंटेनेंस नहीं होने के कारण ग्रामीणों को चापाकल के भरोसे में रहना पड़ रहा है। पाकलो, सोनाकोड़ा, हाटचाली, मानुषमुड़िया गांव में समस्याओं को सुनने के बाद कुणाल षाडंगी ने उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी, पेयजल आपूर्ति के पदाधिकारी तथा बिजली आपूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता से फोन पर बातचीत की तथा जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आग्रह किया।

    इस मौके पर ग्राम प्रधान सुराई मुर्मु, ग्राम प्रधान पीरू मारडी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन पूर्ति, मृणाल कांति घाटूवारी, सुखलाल मुर्मू, चिन्मय नायक, परमेश्वर नायक, आनंद टुडू, गोवर्धन मुर्मू, सुशील मुर्मू, आशुतोष पात्रा, समीर पातर , गुरुचरण मांडी, राजाराम मांडी, विदेश गोप, मनसा बेहरा, राजा पातर, पिंटू चंद, केदार राणा, रति राणा दिलीप गिरी, नंद लाल कुंडू, प्रबीर भोल, कालीचरण नायक, पराण गोप, धीरेन गोप, अजय गोप, पूर्णेन्दु आचार्य, धवल सेठ, सूर्या राव, समेत अन्य गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबच्चे समाज के कर्णधार उनके वर्तमान और भविष्य की चिंता करना विद्यालय और शिक्षको का काम:दिनेश कुमार
    Next Article गोलमुरी जॉगर्स पार्क काली पूजा : वृद्धाश्रम की माताएँ सहित कमिटी सदस्यों की माताएँ 11 नवंबर को करेंगी पंडाल का उद्घाटन, 13 को महाप्रसाद

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.