Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बच्चे समाज के कर्णधार उनके वर्तमान और भविष्य की चिंता करना विद्यालय और शिक्षको का काम:दिनेश कुमार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बच्चे समाज के कर्णधार उनके वर्तमान और भविष्य की चिंता करना विद्यालय और शिक्षको का काम:दिनेश कुमार

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बच्चे समाज के कर्णधार उनके वर्तमान और भविष्य की चिंता करना विद्यालय और शिक्षको का काम:दिनेश कुमार

    सी पी समिति मध्य विद्यालय और राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती ने संयुक्त रूप से मनाया बाल दिवस किया बाल मेले का आयोजन।

    सी पी समिति मध्य विद्यालय और राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती के द्वारा संयुक्त रूप से आज विद्यालय परिसर में बाल मेले का आयोजन किया गया, प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने बताया की 14 नवंबर बाल दिवस के दिन पर्व त्योहार का समय है अतः विद्यालय में आज ही बाल दिवस समारोह का आयोजन मेले के रूप में किया गया, बाल मेले का प्रारंभ विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने फीता काट कर और माता सरस्वती और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहां की पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चो से बहुत प्यार और सम्मान करते थे, जिसके आलोक में उनके जन्मदिन के दिन ही बाल दिवस का आयोजन पूरे भारत वर्ष में होता है, बच्चे समाज के कर्णधार है उनके वर्तमान और भविष्य की चिंता करना विद्यालय, शिक्षक और विद्यालय समिति का कार्य है, इसलिए आवश्यकत अनुरूप उन्हें शिक्षा के साथ वर्तमान परिदृश्य की जानकारी देना और उनके मानसिक विकास की चिंता करना भी हम सभी की जिम्मेवारी है, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने किया और कार्यक्रम को विद्यालय महासचिव परमानंद कौशल ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सालिक दास देवांगन, सचिव रेमन कुमार और बिरेंद्र कुमार टीनू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    बाल मेले में बच्चो के लिए दही बड़ा, गोलगप्पा, चाट, मोमो, केक, झाल मूढ़ी, कोल्ड ड्रिंक्स, पास्ता, चिप्स, कुरकुरे, चॉकलेट्स, चाउमीन, गुलाब जामुन, कॉर्न चार्ट के स्टॉल लगाए गए थे साथ ही बच्चो के लिए जंपिंग झूला और बॉल से ग्लास गिराना, कार रेस, बाल्टी में बॉल डालना जैसे अन्य खेलो की भी व्यवस्था की गई थी। जिसका आनंद बच्चो और उनके अभिभावकों ने लिया।

    बाल मेले को सफल बनाने में अमित कुमार सिंह, संगीता श्रीवास्तव, त्रिलोचन कौर, संगीता मेरी सोरेन, कौशिक दत्ता, सीमा, अर्चना सिंह, रेखा कुमारी, तारकेश्वरी देवी, अनुसुइया कुमारी, चांद सिंह, हीरादास मानिकपुरी, सुमन सिंह, रोशनी कुमारी, अंग्रेजी स्कूल से रीता शर्मा, निर्मला कौर, कुमकुम सिंह, अंजली शर्मा, दीक्षा कुमारी, मनप्रीत कौर, सारा मसीह, कृतिका सिंह आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोपी बीडीओ के विरुद्ध दिया अभियोजन स्वीकृत्यादेश
    Next Article सुझाव यात्रा का आठवां पड़ाव : मानुषमुड़िया पंचायत में जुडे़ अनेकों लोग, जगह-जगह कुणाल ने की ग्रामीणों के साथ बैठक

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.