Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत छठ पर्व के मद्देनजर सभी घाटों की साफ सफाई एवं पहुंच पथ आदि को जल्द से जल्द दुरुस्त करें – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत छठ पर्व के मद्देनजर सभी घाटों की साफ सफाई एवं पहुंच पथ आदि को जल्द से जल्द दुरुस्त करें – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 7, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर निकाय, जामताड़ा एवं मिहिजाम के विकास कार्यों की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    विकास कार्य से जुड़े किसी भी योजनाओं में लापरवाही ना करें, अन्यथा किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर सभी संबंधित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। – उपायुक्त*

    नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत छठ पर्व के मद्देनजर सभी घाटों की साफ सफाई एवं पहुंच पथ आदि को जल्द से जल्द दुरुस्त करें – उपायुक्त

    सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः प्रतिबंधित करने हेतु चलाएं अभियान, साथ ही यत्र यत्र कचड़ा फैलाने वालों पर भी करें कार्रवाई – उपायुक्त

    आज दिनांक 07.11.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम के विकास कार्यों के समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    *विभिन्न योजनाओं/विकास कार्यों की हुई समीक्षा*

    बैठक में नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों, संचालित योजनाओं, राजस्व संग्रहण (वित्तीय वर्ष 23-24), सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा की किया गया।

    *राजस्व संग्रहण पर दें जोर*

    बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी चालू वित्तीय वर्ष में ली गई योजनाओं, पूर्ण योजनाओं, लंबित योजनाओं आदि की जानकारी ली एवं लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
    वहीं पीएम आवास योजना शहरी डे एनयूएलएम के तहत मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, शहरी पथ विक्रेताओं के लिए सहायता, वेंडिंग मार्केट के कंस्ट्रक्शन आदि बिंदुओं पर समीक्षा कर अपेक्षित प्रगति लाने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस एवं अन्य का वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत राजस्व संग्रहण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।

    *पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को एक माह के अंदर पूर्ण करें*

    वहीं समीक्षा के दौरान नगर परिषद मिहिजाम के कार्यपालक पदाधिकारी ने उपायुक्त को योजनाओं से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन की जानकारी दी। वहीं इस क्रम में उन्होंने संचालित योजनाओं की अद्यतन जानकारी, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम एफएमई के अलावा विकास योजनाओं में नागरिक सुविधा, परिवहन व्यवस्था, 15 वें वित्त आयोग
    के अलावा राजस्व संग्रहण के तहत होल्डिंग टैक्स, जल संग्रहण, ट्रेड लाइसेंस, परिमाण विपत्र की समीक्षा की। उन्होंने संचालित योजनाओं एवं पीसीसी सड़क निर्माण से जुड़े कार्य को एक माह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने राजस्व संग्रहण के कार्यों में तेजी लाने एवं अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया।

    *शहर को साफ़ सुथरा एवं स्वच्छ बनाएं*

    वहीं उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से कहा किसी भी स्तर पर कार्य में लापरवाही बरतने वाले को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

    उन्होंने कहा कि शहर स्वच्छ एवं साफ सुथरा होगा तो अच्छी छवि बनेगी, स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है, आप लोग नगर निकाय क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ सफाई, मच्छरों से बचाव हेतु फॉगिंग करने, समय से कचड़ा उठाव, सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित करने के लिए अभियान चलाने, साथ ही यत्र यत्र कूड़ा फैलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। वहीं उन्होंने शहरी जलापूर्ति योजना को लेकर एलिवेटेड पंप की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए 2050 तक में शहर की अनुमानित जनसंख्या के अनुसार कार्य योजना तैयार करें एवं विभाग को अवगत कराते हुए आवश्यक प्रक्रिया करें।

    *छठ पर्व को लेकर घाटों की सफाई को युद्धस्तर पर कराएं*

    उपायुक्त ने बैठक के दौरान नगर क्षेत्र के छठ घाटों की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि सभी घाटों को जल्द से साफ सफाई आदि कार्यों को पूर्ण करें, साथ ही घाटों के पहुंच पथ को भी वैकल्पिक रूप से सुदृढ़ कराएं ताकि छठव्रतियों को दिक्कत न हो। इसके अलावा उन्होंने खतरनाक एवं गहरा पानी वाले घाटों पर खतरे का संकेत अथवा लाल झंडी लगाने का निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी, मिहिजाम श्री राजीव कुमार मिश्र, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा, नगर प्रबंधक सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑनलाइन इंटर कॉलेज प्रतियोगिता आरंभ 4.0 का आज हुआ उद्घाटन समारोह
    Next Article बीडीओ ने मुखिया एवं जल सहियाओं के साथ की बैठक

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.