Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑनलाइन इंटर कॉलेज प्रतियोगिता आरंभ 4.0 का आज हुआ उद्घाटन समारोह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    ऑनलाइन इंटर कॉलेज प्रतियोगिता आरंभ 4.0 का आज हुआ उद्घाटन समारोह

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऑनलाइन इंटर कॉलेज प्रतियोगिता आरंभ 4.0 का आज हुआ उद्घाटन समारोह

    रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में दो दिवसीय ऑनलाइन इंटर कॉलेज प्रतियोगिता आरंभ 4.0 का आज पहला दिन था ।विदित हो कि यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है जिसमें शहर के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। आज पहले दिन की प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में अतिथि थीं डॉक्टर रागिनी भूषण जो कोल्हान विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्षा रह चुकी हैं । साहित्य और सांस्कृतिक कार्यों में उनकी एक विशिष्ट पहचान है । सभी से इनका परिचय व्याख्याता जय श्री पंडा मैम ने कराया।
    आज वाद्य यंत्र वादन, न्यूज रीडिंग , भारतीय वेशभूषा प्रस्तुति और फेसबुक टैगिंग ये चार प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर ने स्वागत भाषण दिया। अपनी शुभकामना देते हुए
    सचिव गौरव बचन महोदय ने कहा कि
    आरंभ 4.0 हमारे कॉलेज का एक अद्वितीय और अभिनव प्रयोग है और यह प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है।उद्घाटनकर्ता अतिथि डॉक्टर रागिनी भूषण ने कहा कि आरंभ 4.0 एक तकनीकी उत्सव है । इस तरह के नवीन प्रयोग कर आज रम्भा कॉलेज ऑफ एजुकेशन निरंतर उन्नति पथ पर अग्रसर है। यह प्रतियोगिता अपने आप में अद्भुत है।
    वाद्ययंत्र वादन प्रतियोगिता की जज थीं उपासना सिन्हा जी ( सुप्रसिद्ध साहित्यकार और संगीतकार) । इनका परिचय दिया व्याख्याता रश्मि लुगून मैम ने और धन्यवाद ज्ञापन किया असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ भूपेश चंद ने।
    न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता के निर्णायक थे डॉक्टर मनोज कुमार ( असिस्टेंट प्रोफेसर, एम एड विभाग ,कोल्हान विश्वविद्यालय ), जिनका परिचय दिया व्याख्याता गंगा मैम ने और धन्यवाद ज्ञापन किया असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर दिनेश यादव ने।
    इंडियन ड्रेस अप प्रतियोगिता की जज थी डॉक्टर सुचित्रा बेहरा ( विभाग प्रमुख, शिक्षा विभाग ,कोल्हान विश्वविद्यालय ) जिनका परिचय दिया व्याख्याता सुमन लता मैम ने और धन्यवाद ज्ञापित किया असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सतीश चंद्र ने ।
    फेसबुक टैगिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों को आरंभ 4.0 से संबंधित न्यूज और पोस्ट फेसबुक पर रोचक तरीके से शेयर करना है ताकि अधिकाधिक लोग उस पोस्ट को लाइक करें। इस इवेंट के निर्णायक हैं आई सी टी के शिक्षक सूरज कुमार और यह कल साढ़े बारह बजे तक संचालित की जायेगी।
    आज के कार्यक्रम के संचालन में छात्रा लीलिमा भकत,प्रियंका पाड़िया,विकास भकत, दीपिका पाड़िया और जनार्दन महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    आज के कार्यक्रम में डीबीएमएस, मधुसूदन महतो टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, स्वामी विवेकानंद कॉलेज और रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के सुदूर ग्रामीण इलाकों मे शुमार पोटका प्रखंड मे पहली बार क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से रोजगार मेले का आयोजन
    Next Article नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत छठ पर्व के मद्देनजर सभी घाटों की साफ सफाई एवं पहुंच पथ आदि को जल्द से जल्द दुरुस्त करें – उपायुक्त

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.