Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काली पूजा,सरस्वती पूजा,विश्वकर्मा पूजा,चित्रगुप्त पूजा एंव गणेश पूजा मे सभी विसर्जन घाटों पर सुरक्षा की वयस्था करें जिला प्रशासन- अरुण सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    काली पूजा,सरस्वती पूजा,विश्वकर्मा पूजा,चित्रगुप्त पूजा एंव गणेश पूजा मे सभी विसर्जन घाटों पर सुरक्षा की वयस्था करें जिला प्रशासन- अरुण सिंह

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काली पूजा,सरस्वती पूजा,विश्वकर्मा पूजा,चित्रगुप्त पूजा एंव गणेश पूजा मे सभी विसर्जन घाटों पर सुरक्षा की वयस्था करें जिला प्रशासन- अरुण सिंह

    आज दिनांक 06/11/23 को हिन्दू पीठ जमशेदपुर का प्रतिनिधि मंडल जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से मुलाकत कर सभी सार्वजनिक पूजा के विसर्जन के आलोक में विसर्जन घाटो की समुचित व्यवस्था करायें जाने के लिए पत्र के माध्यम से अपनी मांगो को अवगत कराया।
    हिन्दू पीठ जमशेदपुर के अध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि हमारा जमशेदपुर लघु भारत का प्रतिबिंब है। यहाँ देशभर के विभिन्न राज्यों के लोग एक साथ निवास करते हैं। जमशेदपुर निवासी अपनी परंपरा, संस्कृति एवं धार्मिक मान्यताओं को जीवंतता प्रदान करने हेतु साल भर में अनेक पर्व त्योहार आयोजित करते हैं। सभी आयोजनों में जिला प्रशासन का सकारात्मक सहयोग भी सभी को निरंतर मिलता रहा है।
    महोदय, जैसा की आपको विदित होगा, जमशेदपुर में मुख्य रूप कई सार्वजनिक पुजा व त्योहारों का आयोजन होता रहा है। जिसमें लोक आस्था के महान पर्व छठ, दुर्गा पूजा के साथ-साथ राम नवमी में भी जिला प्रशासन बड़ी तत्परता के साथ पूजा समितियों के बीच समन्वय बना कर पूजा के आयोजन से लेकर विसर्जन तक का कार्यक्रम सुचारु रूप से सम्पन्न कराने में महती भूमिका का निर्वहन करती रही है। छठ एवं दुर्गा पूजा के साथ-साथ राम नवमी के दौरान भी विसर्जन घाटों को बेहतर बनाने के लिए घाट की सफाई, सुरक्षा, प्रकाश एवं किसी अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु गोताखोरों की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन करती रही है।
    इस पत्र के माध्यम से मैं माननीय को सादर पूर्वक अवगत करना चाहता हूँ कि जमशेदपुर में लगभग आठ सार्वजनिक पूजाओं का आयोजन होता है, लेकिन सिर्फ तीन सार्वजनिक पूजाओं में ही घाट या विसर्जन घाट की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन करती है।
    अतः हम आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि काली पूजा, सरस्वती पूजा, गणेश पूजा, विश्वकर्मा पूजा और चित्रगुप्त पूजा में भी जिला प्रशासन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए विसर्जन घाट की सफाई, घाट पर सुरक्षा, घाट पर प्रकाश और घाट पर गोताखोर एंव एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था की दिशा में सकारात्मक प्रयास करे।
    विदित हो कि घाट की समुचित व्यवस्था न होने के कारण विगत समय में अनेक बार विसर्जन के दौरान अप्रिय घटनायें घटित हो चुकी हैं। इनकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए हिन्दू पीठ परिवार बेहद चिन्तित है।
    आप से अनुरोध है कि आप हमारी मांग पर गहन चिंतन करते हुए जनहित की समस्या का समाधान करें। आशा है कि आप सभी सार्वजनिक पूजा व त्योहारों के दौरान विसर्जन घाट को व्यवस्थित करने में भागीरथ भूमिका निभायेंगे।
    आज हिन्दू पीठ के प्रतिमंडल मे राम नाथ सिंह,दिलजय बोस,अनिल मंडल,प्रकाश दूबे के साथ-साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंधागोभी की खेती बनी आलोका रानी महतो की पहचान
    Next Article छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी संग दिनेश कुमार ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.