Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंधागोभी की खेती बनी आलोका रानी महतो की पहचान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बंधागोभी की खेती बनी आलोका रानी महतो की पहचान

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बंधागोभी की खेती बनी आलोका रानी महतो की पहचान

    *सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर परिवार की आर्थिक स्थिति को किया मजबूत*

    महिलाओं के प्रति समाज की सोच को तोड़ते हुए घाटशिला प्रखंड के तमकपाल गांव की रहने वाली आलोका रानी महतो आज महिलाओं के लिये प्रेरणास्रोत बनकर उभरी हैं । यह सफलता की कहानी उस महिला की है जिन्होने घर का काम संभालने के साथ-साथ खेत-खलिहान भी देखती हैं, इन्होंने खेती की शुरूआत तो पुराने तरीके से की, लेकिन आज नई तकनीकों से खेती करके लाभ कमा रही हैं । आलोका रानी महतो की पहचान विशेषकर बंधागोभी की खेती को लेकर है । वे पिछले 6 सालों से सब्जी की खेती कर रही हैं । खेती के कार्य में आलोका को उनके परिवार वाले का भी पूरा सहयोग मिलता है तथा बेहतर जीवनयापन कर रही हैं ।

    *जोहार परियोजना से पानी की समस्या हुई दूर*

    आलोका बताती हैं कि पहले पानी की समस्या होने के कारण कम जमीन में ही खेती कर पाती थीं। आत्मा संस्थान के सहयोग से पिछले साल सोलर पंपसेट जोहार परियोजना के अंतर्गत मिला । सौर उर्जा चालित पंपसेट होने से अब शून्य लागत में सिंचाई का सुविधा प्राप्त हुआ। सिंचाई कुआं से 1.5 एकड़ के खेत में सिंचाई की सुविधा सुलभ हो पाया जिसमें सब्जी की खेती करती हैं। आलोका ने लगभग 2000 बंधागोभी का पौधा लगाया है । इसके अलावा भिंडी एवं लौकी की बुआई अन्य खेत में किया है । बीते दिनों बंधागोभी का उपज होने से आलोका को 40 हजार से अधिक का मुनाफा हुआ । 80-90 हजार सलाना बंधागोभी की खेती से आलोका को लाभ हो रहा है । विगत वर्ष 2022-23 में आलोका रानी को आत्मा अन्तर्गत क्रियान्वित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत 1 एकड़ में गरमा मूंग का प्रत्यक्षण कराया गया जिसका उपज लगभग तीन तोड़ाई में ढ़ाई क्वींटल प्राप्त हुआ है।

    *तकनीकी प्रशिक्षण से हुनरमंद बन रहीं आलोका*

    आत्मा द्वारा चलाये जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम से आलोका रानी महतो एवं उनके जैसे सभी प्रगतिशील किसानों को जिला कृषि कार्यालय द्वारा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाता है। बीते माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुई आलोका रानी महतो ने समेकित कृषि प्रणाली के बारे में जाना तथा बड़े स्तर पर इस प्रणाली को अपनाते हुए खेती किसानी को लेकर उत्साह दिखाया है । आगे जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी कहते हैं कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने को लेकर दृढ़ संकल्पित है, ऐसे में आलोका रानी महतो एवं इनके जैसे अन्य किसानों को प्रोत्साहित कर तकनीकी प्रशिक्षण देना हो या योजनाओं का लाभ, जिला प्रशासन द्वारा किसान हित में सजग प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजोखिम भरे करतबों पर सीजीपीसी सख्त, गतका के खतरनाक स्टंटों पर रहेगी पाबन्दी
    Next Article काली पूजा,सरस्वती पूजा,विश्वकर्मा पूजा,चित्रगुप्त पूजा एंव गणेश पूजा मे सभी विसर्जन घाटों पर सुरक्षा की वयस्था करें जिला प्रशासन- अरुण सिंह

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.