Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम, एएसपी सिटी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर रहे मौजूद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम, एएसपी सिटी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर रहे मौजूद

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम, एएसपी सिटी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर रहे मौजूद

    विसर्जन घाट पर पर्याप्त रोशनी, बेरीकेडिंग, साफ सफाई, गोताखोर, लाइफ जैकेट, एम्बुलेंस, विसर्जन रुट, डेंजर जोन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग आदि की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

    दुर्गा पूजा के प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट में प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने घाट पर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदारों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया ताकि विसर्जन के दिन आने वाले श्रृद्धालुओ को कोई समस्या न हो। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विसर्जन के दिन ड्यूटी में लगाये गए सम्बन्धित सुपर जोनल व जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने ड्यूटी स्थल का दौरा कर सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त कराएं। यदि किसी भी विसर्जन स्थल पर व्यवस्था में कोई कमी मिलती है तो अपने सम्बन्धित नोडल अधिकारी से समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करा लें। उन्होंने निर्देशित किया कि मूर्ति स्थल से लेकर विसर्जन मार्ग व विसर्जन स्थलों पर सभी तैयारियां पहले से ही दुरूस्त कर लिए जाएं जिससे शान्तिपूर्ण व व्यवस्थापूर्ण ढंग से प्रतिमा का विसर्जन सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने एसडीएम धालभूम एवं घाटशिला, पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जाय ।

    *जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त* ने विसर्जन के दिन शान्ति व सदभावपूर्ण वातावरण में प्रतिमा विसर्जन करने की अपील सभी पूजा समितियों से किया । उन्होने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए स्लॉट निर्धारित किया गया है, ससमय विसर्जन कर विधि व्यवस्था के संधारण में आवश्यक सहयोग करें । विसर्जन घाटों की साफ-सफाई, घाटों पर पर्याप्त रौशनी सुनिश्चित करने का निदेश दिया। बेरीकेडिंग, गोताखोर, लाइफ जैकेट, एम्बुलेंस, चिकित्सा टीम, सीसीटीवी, ड्रोन से निगरानी को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। डेंजर जोन को चिन्हित कर घाटों में बैलून लगाने, विसर्जन रुट में विचलन नहीं किए जाने, यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने की बात कही ताकि विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धआलुओं को आवागमन में परेशानी नहीं हो।

    *वरीय पुलिस अधीक्षक* ने बताया कि विसर्जन घाटों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है । उन्होने श्रद्धालुओं से अपील किया कि गहरे पानी में नहीं जाएं जिससे जनहानी की कोई संभावना बने। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी, साथ ही सभी विसर्जन का ड्रोन से निगरानी के अलावा सीसीटीवी तथा वीडियोग्राफी से भी नजर रखी जाएगी ।

    मौके पर सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एएसपी सिटी श्री सुमित अग्रवाल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गागराई, डीटीओ, ट्रैफिक डीएसपी, नगर निकाय के पदाधिकारी, जुस्को के प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर केबुल टाउन स्थित अधूरा पड़े श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य के लिए आज नवमी को मंदिर प्रांगण में भूमि पूजन किया
    Next Article महानवमी पर ओडिशा के राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भालूबासा शीतला माता मंदिर में सपरिवार पूरे विधि-विधान से किया शक्तिस्वरूपा 121 कन्याओं का पू

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.