Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 36वें अंडर 9 बालक और बालिका प्रतियोगिता का प्रतीक चिन्ह का अनावरण, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के द्वारा किया गया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    36वें अंडर 9 बालक और बालिका प्रतियोगिता का प्रतीक चिन्ह का अनावरण, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के द्वारा किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    36वें अंडर 9 बालक और बालिका प्रतियोगिता का प्रतीक चिन्ह का अनावरण, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के द्वारा किया गया

    *युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं। खेल हमें अनुशासन, संयम, सूझबूझ, विपरीत परिस्थितियों में अपनी दृढ़ता कौशल, रणनीतिक प्रदर्शन का मंच देता है… जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त*
    ————————–

    जे आर डी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मे 36वे नेशनल अंडर 9 बालक और बालिका प्रतियोगिता का प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री शामिल हुए। ’36वें राष्ट्रीय अंडर 9 बालक और बालिका की शतरंज चैंपियनशिप का शुभंकर ‘दिरी’ है । संताली में ‘दिरी’ रणनीतिक बुद्धि का प्रतिनिधित्व करता है, जो शतरंज के सार के साथ पूरी तरह मेल खाता है। दिरी, बाघ, खेल में आवश्यक ताकत और रणनीतिक कौशल का प्रतीक है। शिकार पर निकले एक बाघ की तरह, युवा शतरंज प्रेमी सोची-समझी चालों से बोर्ड पर कदम रखते हैं। दिरी की उपस्थिति युवा खिलाड़ियों को इस रोमांचक शतरंज में जीत का लक्ष्य रखते हुए, दृढ़ संकल्प और रणनीतिक फोकस के साथ चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है।

    36वे नेशनल अंडर 9 बालक और बालिका प्रतियोगिता मे पूरे देश भर से 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। यह पहली बार है जब जिला शतरंज संघ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है, 2 से 8 नवम्बर तक चलने वाली प्रतियोगिता मे कुल 11 चक्र का खेल स्विस पद्धति से खेला जाएगा, जिसमे टाइम कंट्रोल 90 मिनट और 30 सेकंड इंक्रेमेंट होगा। जिसमे एक राउंड का खेल 4 से 4.5 घंटे तक चलेगा । शीर्ष 20 विजेता खिलाड़ियो को कुल 5 लाख नगद पुरुषकर एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा, साथ ही साथ इसी प्रतियोगिता के माध्यम से विजेता खिलाड़ियो का चयन एशियन और वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप के लिए किया ।

    पंजीकरण की प्रक्रिया ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के वेबसाइट पर जारी है जिसकी आखिरी तिथि 24 अक्तूबर है। भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियो का एआईसीएफ से पंजीकृत होना अनिवार्य होगा। इस कार्यकरम में कुल 16 निर्णायक होंगे जिनमे मुख्य निर्णायक की भूमिका तमिलनाडू के इंटरनेशनल आर्बिटर पॉल आरोकिया राज निभा रहे है वही डिप्टी निर्णायक की भूमिका रांची के दीपक कुमार अदा करेंगे। टॉप 10 बोर्ड का खेल लाइव प्रसारित किया जाएगा।

    मौके पर जिला योजना पदाधिकारी श्री अरुण द्विवेदी , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, राज कुमार सिंह, सचिव अजय कुमार, शतरंज संघ से उत्सव ओझा, सुमीत कुमार , विक्रम कुमार , एन के तिवारी , जयंत भूयन समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहासप्त्मी के शुभ नाला विधानसभा के युवा समाजसेवी सह जेबीकेएस एस के जिला कार्यकारणी सदस्य शान्ति गोपाल महतो ने किया माता का नमन
    Next Article खेलने के क्रम में गिरा छत गिरा दो घायल।

    Related Posts

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    July 4, 2026

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.