Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, अमर बाउरी ने कहा- चार साल से नेता प्रतिपक्ष प्रकरण में हेमंत सरकार ने कवच के रूप में खुदको बचाया, बचे हुए एक वर्ष में सरकार को पुरज़ोर तरीके से घेरेंगे
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, अमर बाउरी ने कहा- चार साल से नेता प्रतिपक्ष प्रकरण में हेमंत सरकार ने कवच के रूप में खुदको बचाया, बचे हुए एक वर्ष में सरकार को पुरज़ोर तरीके से घेरेंगे

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, अमर बाउरी ने कहा- चार साल से नेता प्रतिपक्ष प्रकरण में हेमंत सरकार ने कवच के रूप में खुदको बचाया, बचे हुए एक वर्ष में सरकार को पुरज़ोर तरीके से घेरेंगे

    जमशेदपुर। चंदनकियारी के विधायक एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष बनने के पश्चात प्रथम शहर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय में उनका पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने अमर बाउरी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंटकर उन्हें संगठन द्वारा मिले दायित्व पर शुभकामनाएं व्यक्त की। कार्यालय में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद एवं अमर बाउरी जिंदाबाद के नारे लगाकर अपनी खुशियां व्यक्त की।

    इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि भाजपा एक परिवाररूपी पार्टी है। जहां किसी को भी दायित्व मिलने से पूरे परिवार के कार्यकर्ता संकल्पित होकर दायित्व को पूरा करते हैं। अमर बाउरी ने कहा कि यह अवसर भाजपा को चार साल पहले मिलना चाहिए था, परंतु हेमंत सरकार ने जानबूझकर विपक्ष की आवाज को दबाकर रखा। राज्य में नेता प्रतिपक्ष ना होने से अनेकों संवैधानिक मुद्दे गौण रहे। जनता के मुद्दे जिस तरह से विधानसभा के पटल पर उठने चाहिए उनसब जनमुद्दों पर सरकार ने इस प्रकरण में एक कवच के रूप में इस्तेमाल कर खुदको बचाये रखा। श्री बाउरी ने कहा कि अब एक वर्ष शेष बचे हैं और पार्टी ने जो दायित्व दिए हैं उनमें झारखंड की साढ़े तीन करोड जनता के जो प्रश्न है, जो विषय है, जिनका सरकार के द्वारा लगातार उपेक्षा की गई है, उनमें प्रमुख रूप से गलत बयानबाजी, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, वादाखिलाफी, महिला अपराध जैसे मुद्दों को सदन के अंदर पुरजोर तरीके से रखकर लड़ाई लड़ेंगे। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी ने जनसंकल्प यात्रा के माध्यम से सभी विधानसभा में दौरा कर जमीनी स्तर पर सरकार की खामियों और जन आक्रोश को लेकर जनमत संग्रह किया है। आने वाले दिन में इन सभी विषय और मुद्दों को लेकर विधानसभा के पटल पर सरकार को घेरने का काम करेंगे। श्री बाउरी ने विश्वास जताया कि आगामी लोकसभा में झारखंड की 14 लोकसभा सीट पर बड़ी विजयी प्राप्त करेंगे। वहीं, विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी।

    इस अवसर पर रीता मिश्रा, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नीरज सिंह, भरत सिंह, कुसुम पूर्ति, संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, प्रेम झा, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, बिमल बैठा, अजीत कालिंदी, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, चंचल चक्रवर्ती, अजय सिंह, हेमंत सिंह, सुरेश शर्मा, बिनोद राय, त्रिदेव चट्टराज, संतोष ठाकुर, दीपक पॉल, प्रशांत पोद्दार, संदीप शर्मा बौबी, हन्नु जैन, श्रीराम प्रसाद सिंह, काजू शांडिल, कुमार अभिषेक, शैलेश गुप्ता, विजय सोय, रानी ठाकुर, मिथिलेश साव, रंजीत सिंह, दीपक मुखर्जी, अभिषेक डे, मृत्युंजय यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसनातन उत्सव समिति ने किया रघुवर-बाउरी का अभिनंदन
    Next Article नेता प्रतिपक्ष सह विधायक दल के नेता अमर बाउरी से मिले भरत सिंह

    Related Posts

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    August 8, 2026

    जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम

    August 8, 2026

    डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम

    डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात

    जियाडा के नए नियमों को लेकर उद्योग संगठनों के साथ बैठक, सुझावों पर हुआ मंथन

    कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की

    प्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.