Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मेन्यू के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मेन्यू के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा, श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की आहूत बैठक संपन्न

    बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मेन्यू के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं – उपायुक्त

    आज दिनांक 14.10.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में मुख्य रूप से मध्याह्न भोजन संचालन की स्थिति, पीएम पोषण योजनान्तर्गत छात्रों के आच्छादन एवं योजना के संचालन की स्थिति, पोषण वाटिका, बायो फेंसिंग, छात्रों का स्वास्थ्य जांच एवं एलबेंडाजोल एवं आई0एफ0ए0 गोली के नियमित वितरण, तिथि भोजन के आयोजन, मेन्यू/मात्रा के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन का संचालन, विद्यालयों में पेयजल की उपलब्धता, प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी का बैठक सहित अन्यान्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    बैठक में समीक्षा क्रम में बताया गया कि जिले में कुल 1014 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना संचालित है। जिसमें बच्चों को निर्धारित मेन्यू/मात्रा एवं पौष्टिकता के मापदंड के अनुसार मध्याह्न भोजन का संचालन करने हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ मेन्यू के अनुसार ही पौष्टिक खाना उपलब्ध कराएं। महीने में एक दिन बच्चों को मिक्स वेजिटेबल या उनके पसंद का खाना दें। इसके अलावा बैठक में विद्यालयों द्वारा प्रतिदिन भेजे जाने वाले एसएमएस की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत एसएमएस पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने पीएम पोषण योजनान्तर्गत शत प्रतिशत आच्छादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    बैठक के दौरान इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने पोषण वाटिका (किचन गार्डन) के निर्माण की समीक्षा की। जिसमें बताया गया कि पोषण वाटिका हेतु प्रावधानित सभी 142 विद्यालयों में पोषण वाटिका का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। वहीं बताया गया कि 1014 विद्यालयों में सहजन (मोरिंगा) पेड़ लगाया गया है। उन्होंने सभी विद्यालयों में पपीता/ सहजन को लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ ही कहा की मौसम के अनुरूप पोषण वाटिका में सब्जियां लगाएं साथ ही उन सब्जियों का उपयोग मध्यान भोजन में उपयोग करेंगे, इसका अनुश्रवण सभी संबंधित बीईईओ करेंगे। इसके अलावा बताया गया कि बायो फेंसिंग के लिए 30 विद्यालयों का चयन किया गया है, जिसमे से 28 में बायो फेंसिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है। उपायुक्त ने बायो फेंसिंग पर ध्यान देते हुए उसे धीरे धीरे विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में अरुचि न दिखाएं एक भी छात्र छात्राओं छूटे नहीं सम्बंधित पदाधिकारी सुनश्चित करेंगे।

    इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं यथा बिजली, पानी, शौचालय, बेंच, डेस्क, रंग रोगन, जैसे जरूरी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली एवं निर्देश दिया। उपायुक्त ने पढ़ाई की गुणवत्ता को बढ़ाने का निर्देश दिया, साथ ही संबंधित पदाधिकारी को लगातार क्षेत्र भ्रमण कर निरीक्षण का निदेश दिया गया।

    इसके अलावा उन्होंने सभी विद्यालयों में बच्चों के नियमित स्वास्थ्य जांच आदि की जानकारी ली साथ ही एलबेंडाजोल एवं आई0 एफ0 ए0 गोली के नियमित वितरण की भी जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं उन्होंने प्रखंड स्तर पर बने स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी के नियमित बैठक को लेकर जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि सभी प्रखंडों में माह अगस्त और सितंबर में बैठक आयोजित की गई है।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा सहित प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रगतिशाील किसान सुखदेव महाराज के सफलता की कहानी
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित

    Related Posts

    समाजसेवी करनदीप सिंह की पहल रंग लाई, उपायुक्त से मुलाकात में जेम्को कालीमाटी विद्यालय के नए भवन का आश्वासन

    April 25, 2026

    पुलिस खातों में 45 लाख का घोटाला, पश्चिमी सिंहभूम में मचा हड़कंप, आरक्षी समेत कई कर्मी हिरासत में

    April 25, 2026

    अवैध बालू खनन से भटके हाथी, घर में घुसकर मां-बेटी को कुचला

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    समाजसेवी करनदीप सिंह की पहल रंग लाई, उपायुक्त से मुलाकात में जेम्को कालीमाटी विद्यालय के नए भवन का आश्वासन

    पुलिस खातों में 45 लाख का घोटाला, पश्चिमी सिंहभूम में मचा हड़कंप, आरक्षी समेत कई कर्मी हिरासत में

    अवैध बालू खनन से भटके हाथी, घर में घुसकर मां-बेटी को कुचला

    चार माह से राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने किया पोटका प्रखंड कार्यालय का घेराव

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल

    जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.