Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रगतिशाील किसान सुखदेव महाराज के सफलता की कहानी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रगतिशाील किसान सुखदेव महाराज के सफलता की कहानी

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रगतिशाील किसान सुखदेव महाराज के सफलता की कहानी

    समेकित कृषि प्रणाली अपनाकर जी रहे खुशहाल जीवन, युवाओं, किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए करते हैं प्रेरित

    राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार किसानों की समृद्धि की दिशा में जिला प्रशासन कर रही कार्य

    घाटशिला प्रखंड अंतर्गत सालबनी के रहने वाले सुखदेव महाराज की पहचान प्रगतिशील कृषक के रूप में होती है । लगभग तीन एकड़ में खेती करते हैं साथ ही गाय पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन और मछली पालन से अपनी आर्थिक स्थिति को समृद्ध किया है । सुखदेव महाराज की पहचान एक समाज सेवक के रूप में भी जो कृषि को बदलते हुए मौसम में कैसे सफलता पूर्वक विविधीकरण के माध्यम से बड़े व्यवसाय के रूप में लिया जाय है इस पर ही चिंतन करते रहते हैं । आसपास के युवा तथा अन्य किसानों को आर्गेनिक खेती के लिए प्रेरित करते हैं ।

    *केसीसी का लाभ लेकर सिंचाई की समस्या को किया दूर*

    सुखदेव महाराज बताते हैं कि शुरुआत में पानी की समस्या होने के कारण पास के ही मिडिल स्कूल परिसर से पानी लाकर खेतों की सिंचाई किया करते थे । उन्होंने बताया की पहली बार किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिला तो कुआं खुदवाने में पैसे लगाकर पानी की समस्या से निजात पाया । आगे जब खेती का जब दायरा बढ़ा तो बोरिंग तथा कुसुम योजना का लाभ लेते हुए सोलर पैनल और सोलर पंप लगाकर अब सिंचाई करते हैं ।

    *तकनीक का मिला साथ, बढ़ाया उत्पादन*

    सुखदेव महाराज ने पारंपरिक खेती को नहीं अपनाकर सब्जी की खेती की तरफ कदम बढ़ाया । उन्होंने बताया कि परवल, भिंडी, आलू, बैगन, कोहड़ा, मिर्च, लौकी व अन्य सब्जियां उगाते हैं जिससे नकद आमदनी हो जाती है। इन सब में मुख्य रूप परवल की खेती ज्यादा करते हैं जो अप्रैल से लेकर अक्टूबर माह तक की जाती है । प्रति महीने लगभग 800 किलोग्राम परवल का उत्पादन करते हैं, इस क्षमता में उत्पादन करना सिर्फ इसलिए संभव हो पा रहा क्योंकि तकनीक का सहारा लेते हुए ड्रिप टेक्नोलॉजी से सिंचाई करते हैं । इस तकनीक से ना सिर्फ उत्पादन बढ़ा है बल्कि अब लगभग पहले के मुकाबले 80 गुना पानी की बचत भी कर रहे हैं।

    सुखदेव महाराज बताते हैं कि कृषि विभाग के अंतर्गत उन्हें नेट हाउस तकनीक का भी लाभ मिला जिसका उपयोग वे 5 साल से कर रहे हैं। 60″×24″ के नेट हाउस के अंदर पौधा तैयार किया जाता है । तैयार पौधों को वे पोटका, पटमदा, डुमरिया, मुसाबनी तथा हजारीबाग, बोकारो, चाईबासा जैसे क्षेत्रों में आपूर्ति भी करते हैं। अब तक उन्होंने लगभग 300 किसानों को ड्रिप तकनीक के उपयोग का प्रशिक्षण दिया है ।

    सुखदेव महाराज कहते हैं कि समेकित कृषि प्रणाली (इंटीग्रेटेड फार्मिंग) से किसानों को जोड़ने की सोच काफी अच्छी है जिसे किसानों के बीच और प्रचलित किया जाना चाहिए ताकि सिर्फ एक मौसम में सिर्फ खेती पर आश्रित नहीं रहकर साल भर किसान जीविकोपार्जन एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में खेती किसानी से जुड़े रहें ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा अध्यक्ष के अथक प्रयास से फतेहपुर वासीयों की पुरानी मांगे पूरी, सपना हुआ साकार, डिग्री कॉलेज में पढ़ाई हुई शुरू
    Next Article बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मेन्यू के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं – उपायुक्त

    Related Posts

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    June 17, 2026

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    June 17, 2026

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    जगन्नाथपुर पुलिस की बड़ी सफलता, तकनीकी जांच से सुलझी हत्या की गुत्थी

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.