Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदिम जनजाति के लाचार रोगी को भी नहीं मिला एंबुलेंस, मामला जामताड़ा जिला के कुंडहित सीएचसी का
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    आदिम जनजाति के लाचार रोगी को भी नहीं मिला एंबुलेंस, मामला जामताड़ा जिला के कुंडहित सीएचसी का

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नहीं मिली एंबुलेंस, निजी गाड़ी से भेजा गया मरीज

    कुंडहित, प्रतिनिधि।
    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित की व्यवस्था भगवान भरोसे हो गई है। आदिम जनजाति के लाचार रोगी को भी एंबुलेंस नहीं मिल पाने का मामला सामने आया है। बीमार पड़े लायकापुर के रहने वाले सुधीर पहाड़िया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक द्वारा रविवार को 12 बजे रेफर किया गया लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 4 घंटे बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि कुंडहित सीएचसी में तीन एंबुलेंस है विधायक निधि से एक एंबुलेंस है और दो 108 का एंबुलेंस है। एक 108 एंबुलेंस को जामताड़ा सदर भेज दिया गया है। और दूसरा 16 दिनों से खराब पड़ी हुआ है। विधायक निधि के एंबुलेंस में ड्राइवर नहीं है। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा नेत्री बिथिका झा ने गाड़ी भाड़ा कर मरीज को सिउड़ी सदर अस्पताल भेजा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित में फिलहाल काम का एक भी एम्बुलेंस नहीं है ड्राइवर भी नहीं है अस्पताल की व्यवस्था बहुत ही खराब है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के स्पीकर महोदय के क्षेत्र के मरीज लाचार हो रहे है गरीब असहाय बीमारो को भाड़ा देकर जाना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि यहां पेयजल की भी कोई व्यवस्था नहीं है। वर्षो से अस्पताल का दो चापाकल और एक सोलर जलमीनर खराब पड़ा हुआ है। बाह्य रोगियों को पेयजल की भारी दिक्कत हो रही है।
    कुंडहित सीएचसी का यह अजीबोगरीब मामला नया नहीं है बल्कि इससे पहले कई बार इस तरह का मामला देखने को मिला है।एकबार मरीज को ऑपरेशन करने के बाद स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ था।उसी तरह एक गर्भवती महिला को भी सही समय पर सही इलाज नहीं मिल पाने के कारण पेट में ही बच्चा की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से उम्मीद है इस सीएचसी पर ध्यान जरूर देंगे।

    फोटो : निजी गाड़ी से रोगी को भेजती भाजपा नेत्री।
    फोटो : खराब पर एंबुलेंस।
    फोटो : ड्राइवर के अभाव में बेकार हुआ एम्बुलेंस।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR:कांग्रेस के लोकसभा स्तरीय समन्वय समिति का बैठक की संयोजक राम खालको, बलजीत सिंह बेदी,मंत्री बन्ना गुप्ता हुए शामिल
    Next Article भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा की काशीनाथ प्रधान के नेतृत्व में मोहरदा ग्राम पंचायत अखाड़ा में बूथ एवं संगठन के विस्तार के लिए हुई बैठक 

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.