Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मीनू के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मीनू के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा, श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की आहूत बैठक संपन्न

    बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मीनू के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं – उपायुक्त

    आज दिनांक 29.09.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में मुख्य रूप से मध्याह्न भोजन संचालन की स्थिति, पीएम पोषण योजनान्तर्गत छात्रों के आच्छादन की स्थिति, पोषण वाटिका, छात्रों का स्वास्थ्य जांच एवं एलबेंडाजोल एवं आई0एफ0ए0 गोली के नियमित वितरण, मीनू/मात्रा के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन का संचालन, विद्यालयों में पेयजल की उपलब्धता, प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी का बैठक सहित अन्यान्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    बैठक में समीक्षा क्रम में बताया गया कि जिले में कुल 1014 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना संचालित है। जिसमें बच्चों को निर्धारित मीनू/मात्रा एवं पौष्टिकता के मापदंड के अनुसार मध्याह्न भोजन का संचालन करने हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में चावल की उपलब्धता को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ मीनू के अनुसार ही पौष्टिक खाना उपलब्ध कराएं। इसके अलावा बैठक में विद्यालयों द्वारा प्रतिदिन भेजे जाने वाले एसएमएस की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत एसएमएस पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने पीएम पोषण योजनान्तर्गत शत प्रतिशत आच्छादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    बैठक के दौरान इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने पोषण वाटिका (किचन गार्डन) के निर्माण की समीक्षा की। जिसमें बताया गया कि पोषण वाटिका हेतु प्रावधानित सभी 142 विद्यालयों में पोषण वाटिका का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। वहीं बताया गया कि 1014 विद्यालयों में सहजन (मोरिंगा) पेड़ लगाया गया है। उन्होंने विद्यालयों में फलदार पौधे/पपीता/ सहजन आदि को लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ ही कहा की मौसम के अनुरूप पोषण वाटिका में सब्जियां लगाएं साथ ही उन सब्जियों का उपयोग मध्यान भोजन में उपयोग करेंगे इसका अनुश्रवण सभी संबंधित बीईईओ करेंगे।

    इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं यथा बिजली, पानी, शौचालय, बेंच, डेस्क, रंग रोगन, जैसे जरूरी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली एवं निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से बहाल होनी चाहिए ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

    इसके अलावा उन्होंने सभी विद्यालयों में बच्चों के नियमित स्वास्थ्य जांच आदि की जानकारी ली साथ ही एलबेंडाजोल एवं आई0 एफ0 ए0 गोली के नियमित वितरण की भी जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं उन्होंने प्रखंड स्तर पर बने स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी के नियमित बैठक को लेकर जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि सभी प्रखंडों (जामताड़ा में माह जुलाई में नहीं हुआ है) में माह जुलाई और अगस्त में बैठक आयोजित की गई है।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, डीएस डॉ मुंशी सहित प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजहां खरीफ की खेती नहीं हुई है, वैसे स्थानों को चिन्हित कर रबी फसल लगवाएं – उपायुक्त
    Next Article JAMSHEDPUR:जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की ईस्ट जोन की बैठक साबूज कल्याण संघ टेल्को में आयोजित की गई

    Related Posts

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    April 18, 2026

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    April 18, 2026

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    पतरातू कार्यशाला के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दिया गया निमंत्रण 

    जमशेदपुर में गिरफ्तारी नहीं होने पर अल्टीमेटम: ट्रेलर ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष का 27 अप्रैल से आमरण अनशन, आत्मदाह की चेतावनी

    तुलसी भवन में सजा भोजपुरी संस्कृति का रंगमंच: कौशल किशोर सिंह स्मृति नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़

    टाटा मेन हॉस्पिटल में दो नई शव वाहन एंबुलेंस की शुरुआत, अंतिम यात्रा सेवाओं को मिली नई मजबूती

    जमशेदपुर में चापड़बाजी का बढ़ता ग्राफ, 5 आरोपी गिरफ्तार

    XLRI – Xavier School of Management का 24वां दीक्षांत समारोह: 377 प्रतिभागियों को मिली डिग्री, उद्योग-शिक्षा साझेदारी पर जोर

    संतुष्टि सेवा फाउंडेशन: संजय बाली का भव्य सम्मान | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.