Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला सिख पुरोहित करवा रही आनंद कारज गुरुद्वारा साहिब रामदास भट्ठा में कीर्तन करती हैं मनजीत कौर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    महिला सिख पुरोहित करवा रही आनंद कारज गुरुद्वारा साहिब रामदास भट्ठा में कीर्तन करती हैं मनजीत कौर

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महिला सिख पुरोहित करवा रही आनंद कारज
    गुरुद्वारा साहिब रामदास भट्ठा में कीर्तन करती हैं मनजीत कौर
    जमशेदपुर। गुरुद्वारा साहब रामदास भट्टा की कमेटी श्री गुरु नानक देव जी के संदेश एवं सिख पंथ की मर्यादा तथा सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए महिला पुरोहितों के द्वारा आनंद कारज (शुभ विवाह) की पंथिक रस्म सिख रहित मर्यादा के साथ करवा रही है। शुरुआत को बहुत ही प्रशंसा एवं आदर के साथ लिया जा रहा है।
    जमशेदपुर के हृदय स्थल बिष्टुपुर के रामदास भट्टा में स्थित गुरुद्वारा साहिब में यह दृश्य सिख श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही आम एवं साधारण बन चुका है। परंतु वर अथवा वधू जब लौहनगरी के बाहरी शहर अथवा पड़ोसी राज्य से संबंधित होते हैं तो उनके तथा उनके नातेदार-रिश्तेदारों के लिए यह एक नया अनुभव होता है।
    वे इसकी वीडियो तैयार ही नहीं करते वरन फेसबुक पर लाइव भी करते हैं।
    मंगलवार को भी हुए एक आनंद कारज में चौथे गुरु श्री गुरु रामदास द्वारा रचित शब्द (अंग 773) बीबी सोनिया कौर ने पढ़े जबकि रागों के साथ लावां (कीर्तन) बीबी मनजीत कौर ने पढ़ी और तबले में संगत हजूरी ग्रंथी बाबा हरसिमरन सिंह ने की।
    बिष्टुपुर की रहने वाली मनजीत कौर अमृतसर से है और उसने 15 साल पहले शौकिया तौर पर कीर्तन का अभ्यास घर में शुरू किया और अब वह बड़े मनोयोग से रागों के साथ कीर्तन करती है तो श्रद्धालु भाव विभोर हो उठते हैं।
    पति सरबजीत सिंह लाली टाटा स्टील में हैं और बेटी की किरणदीप कौर कनाडा में तथा बेटा हरप्रीत सिंह दिल्ली में एमबीए कर रहा है।
    मनजीत कौर के अनुसार पारिवारिक जिम्मेवारी से थोड़ा सा आराम मिला तो उसने अपने आप को पंथ के लिए समर्पित करने का फैसला ले लिया। कमेटियों के आग्रह पर गुरुद्वारों में अपनी निष्काम सेवा देने के कारण खास मुकाम भी बना चुकी है। प्रत्येक महीने के पहले रविवार को मनजीत कौर को टेल्को गुरुद्वारा में कीर्तन करते हुए देखा जा सकता है।
    गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन बलबीर सिंह बल्ली एवं प्रधान सतनाम सिंह मारवाह के अनुसार गुरु नानक देव जी ने महिलाओं को बराबरी नहीं बल्कि ऊंचा दर्जा दिया है। गुरु ग्रंथ साहिब में भेदभाव का कोई स्थान नहीं है और गुरु गोविंद सिंह जी ने तो बेटियों को राजकुमारी का खिताब नवाजा हुआ है। उनके अनुसार उन्हें गर्व है कि रामदास भट्ठा में संगत भी कमेटी के फैसले के साथ खड़ी है। देश दुनिया से उन्हें प्रशंसा भरे फोन आते हैं। उनके अनुसार यह एक प्रेरणादायक शुरुआत है और उम्मीद करता हूं सभी कमेटियां इसका अनुसरण करेंगे। श्री गुरु नानक सभा बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने सराहना करते हुए कहा कि रामदास भट्टा कमेटी वाकई गुरु जी के पदचिन्हों पर चल रही है।

    क्या है आनंद कारज
    सिख धर्म में विवाह के रस्म को आनंद कारज अर्थात खुशी के कार्य कहां जाता है। वर वधु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने माथा टेक कर बैठते हैं। श्री गुरु अमरदास द्वारा रचित विवाह के शब्द श्री गुरु ग्रंथ साहिब से पढ़े जाते हैं और श्री गुरु रामदास जी द्वारा रचित चार लावां कीर्तन के तौर पर रागी गायन करते हैं।
    वर वधू चार बार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की परिक्रमा लावां कीर्तन संग करते हैं और इसके साथ ही आनंद कारज संपन्न हो जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त के द्वारा बस स्टेण्ड से होकर पावर हाउस तक ई-रिक्शा को हटवाने का दिया गया निर्देश ।
    Next Article कुंडहित प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जलसहिया द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

    Related Posts

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    April 29, 2026

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.