Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने कहा – गांवों की तरह शहर भी हरा -भरा रहे, इस दिशा में सामूहिक प्रयास करना होगा
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री ने कहा – गांवों की तरह शहर भी हरा -भरा रहे, इस दिशा में सामूहिक प्रयास करना होगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 25, 2023Updated:March 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ◆ *_मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सिरम टोली सरना समिति के सरहुल महोत्सव में हुए शामिल, सरना स्थल में विधि- विधान से की पूजा अर्चना_*
    =================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा – गांवों की तरह शहर भी हरा -भरा रहे, इस दिशा में सामूहिक प्रयास करना होगा_*
    =================
    ◆ *_मुख्यमंत्री बोले -सरहुल पर्व एक ओर हमें प्रकृति से जोड़ता है तो दूसरी तरफ अपनी समृद्ध परंपरा और संस्कृति का अहसास कराता है_*
    =================
    ● *_जल-जंगल- जमीन है ,तभी हमारा वजूद है_*

    *_श्री हेमन्त सोरेन,_* *_मुख्यमंत्री_*

    जल -जंगल -जमीन है, तभी हमारा वजूद है । अगर हम प्रकृति को संरक्षित नहीं कर पाए तो आने वाली पीढ़ी को कई बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा । ऐसे में प्रकृति के साथ छेड़छाड़ को रोकने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सिरमटोली सरना समिति की ओर से आयोजित सरहुल महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों की तरह शहर भी हरा -भरा रहे, इस दिशा में सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।
    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सरना स्थल में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर राज्य वासियों के सुख- समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की।

    *_वर्षों से चली आ रही प्रकृति पूजा की परंपरा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरहुल का त्यौहार एक ओर हमें प्रकृति से जोड़ता है तो दूसरी तरफ अपनी समृद्ध परंपरा और संस्कृति का सुखद अहसास कराता है। यही वजह है कि आदिवासी समाज वर्षों से प्रकृति पूजा की परंपरा को निभाते चले आ रहे हैं।

    *_जरूरतों और चुनौतियों के बीच संतुलन बनाना होगा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में हमारी जरूरतें जिस तेजी से बढ़ रही है, उसी हिसाब से चुनौतियां भी सामने आ रही है। इसका सीधा असर हमारी प्राकृतिक व्यवस्था व्यवस्था पर पढ़ रहा है । अगर अपनी जरूरतों और चुनौतियों के बीच संतुलन नहीं बना पाए तो इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना होगा । ऐसे में जरूरत है कि प्रकृति की गोद से जो हम हासिल कर रहे हैं, उसे पूरा लौटाना तो नामुमकिन है, लेकिन पेड़ लगाकर और पेड़ बचाकर हम प्रकृति के प्रति कुछ तो अपना योगदान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने जंगल के साथ नदी- नाले और पहाड़ों को बचाने के लिए भी लोगों से आगे आने को कहा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने की पेश-ए-इमाम के साथ बैठक, एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर रहे मौजूद
    Next Article जुगसलाई नगर परिषद के द्वारा बागबेड़ा से कचरा का उठाव कर स्थाई समाधान किया जाएगा

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    August 8, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत माटीगोड़ा स्कूल में गूंजा वंदे मातरम्

    बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे कविगुरु टैगोर – डॉ सारंगी

    27 सौ लॉटरी टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

    नशा से बचें और इंटरनेट का उपयोग कैरियर बनाने में करें – कुशवाहा

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    जल संरक्षण का संकल्प, खरसावां के हांसदा गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.