Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने की पेश-ए-इमाम के साथ बैठक, एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर रहे मौजूद
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने की पेश-ए-इमाम के साथ बैठक, एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर रहे मौजूद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने की पेश-ए-इमाम के साथ बैठक, एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर रहे मौजूद

    रावनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण पर हुई चर्चा, जनसमस्याओं को भी सुना गया, सकारात्मक पहल का दिया भरोसा

    धार्मिक स्थलों या सड़क पर युवा अड्डेबाजी नहीं करें, निरोधात्मक आदेशों का पालन करें

    रामवनवमी एवं माह-ए-रमजान के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने समाहरणालय सभागार में शहर के पेश-ए-इमाम तथा मस्जिदों के अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ बैठक की। उपायुक्त ने उपस्थित सदस्यों से विधि व्यवस्था बनाए रखने में अपने स्तर से भी सहयोग करने की अपील की । उन्‍होंने कहा कि आप सभी की बातों का व्यापक असर होता है, ऐसे में मस्जिदों में नमाज के समय भी जिला प्रशासन की भावनाओं से सभी आयु वर्ग के लोगों को अवगत कराएं ताकि सौहार्द्रपूर्ण एवं शांति के वातावरण में त्यौहार मनाया जाए । उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाएं, रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान सड़क पर या धार्मिक स्थलों के पास अड्डाबाजी न हो इसे सभी प्रबुद्ध लोग अपने स्तर से सुनिश्चित करें।

     

     

     

     

    ▪️स्टंट करने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन

    अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा ने कहा कि सभी धर्मों के लोग हर्षोल्लास से त्यौहार मनायें, शांति एवं विधि व्यवस्था को बनाये रखें, ऐसी कोई उद्दंडता नहीं करें कि कानूनी प्रक्रिया अपनानी पड़े । बाइक से स्टंट करने वाले तथा हुल्लड़बाज किस्म के युवाओं को चिन्हित कर काउंसिलिंग का सुझाव दिया । उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों पर प्रशासन द्वारा नजर रखी जाएगी एवं सख्ती से निपटा जाएगा।

    एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री दीपू कुमार ने कहा कि असामान्य परिस्थितियों में कानून को हाथ में नहीं लेते हुए नजदीकी थाना या प्रशासन के उच्चाधिकारी को सूचना दें। अवांछित तत्व किसी भी धर्म या समुदाय के हों उन्हें चिन्हित करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की ।

     

     

     

    मौके पर मौजूद पेश-ए-इमाम तथा मस्जिदों के अध्यक्ष एवं महासचिव ने प्रशासन को अपनी ओर से आश्वस्त किया कि विधि व्यवस्था संधारण में हर संभव सहयोग मिलेगा। कुछ समस्याओं जैसे बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि से उपायुक्त को अवगत कराया, साथ ही कुछ जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं बैरिकेडिंग कराने की मांग की। उपायुक्त ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी, साथ ही समस्याओं का निदान जल्द किया जाएगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोई भी मनुष्य छोटी जात के नहीं है कोई भी मनुष्य ऊंची जात के भी नहीं है सब के पिता एक हैं सब समान है कोई छोटे नहीं कोई बड़े नहीं दुनिया का हर मनुष्य बीआईपी है क्यों परम पुरुष उनके पिता है
    Next Article मुख्यमंत्री ने कहा – गांवों की तरह शहर भी हरा -भरा रहे, इस दिशा में सामूहिक प्रयास करना होगा

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.