Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई नगर परिषद के द्वारा बागबेड़ा से कचरा का उठाव कर स्थाई समाधान किया जाएगा
    Breaking News झारखंड

    जुगसलाई नगर परिषद के द्वारा बागबेड़ा से कचरा का उठाव कर स्थाई समाधान किया जाएगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 25, 2023Updated:March 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई नगर परिषद के द्वारा बागबेड़ा से कचरा का उठाव कर स्थाई समाधान किया जाएगा। इसके लिए जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क पंचायत के प्रति घरों के द्वारा लिया जाएगा। उक्त बातें प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधियों से मिलने के दौरान कहीं। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य अभिषेक उपाध्याय, प्रतिनिधि मनोज राय ने संयुक्त रूप से इस संबंध में वीडियो प्रवीण कुमार को एक मांग पत्र भी सौंपे है। सौपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा मैदान के समीप पिछले कई महीनों से मुख्य सड़क पर कचरा का ढेर हो जाने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गई है। इससे कभी भी संक्रामक बीमारी फैल सकती है।
    वीडियो प्रवीण कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि ग्राम सभा में मुखिया के द्वारा इस प्रस्ताव को पारित करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने पिछले दिनों जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से पत्राचार भी कर चुके हैं। और पंचायत के सभी मुखिया को इसकी सूचना भी दे दी गई है की अपने अपने पंचायत क्षेत्र में बैठक कर कचरा उठाव हेतु लिए जाने वाले शुल्क की सूचना दी जाए। वर्तमान में उक्त कचरा का उठाव के लिए पंचायत के मुखिया फंड से करवाने का आश्वासन दिए है। विदित हो कि पिछले दिनों पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार भी कचरा उठाव से स्थाई समाधान के लिए विधानसभा में आवाज भी उठा चुके हैं।
    इस आशय की जानकारी मिलते ही पंसस सुनील गुप्ता ने कहा कि पंचायत के स्थानीय लोगों के साथ ग्राम सभा कर इस प्रस्ताव को पारित कर दिया जाएगा। जिससे कि स्थाई निजात मिल सके। विदित हो कि पंसस सुनील गुप्ता पिछले दिनों बागबेड़ा थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में प्रभारी एडीएम दीपू कुमार और सीओ अमित श्रीवास्तव की उपस्थिति में इस कचरा उठाव से संबंधित सवाल भी उठाए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने कहा – गांवों की तरह शहर भी हरा -भरा रहे, इस दिशा में सामूहिक प्रयास करना होगा
    Next Article कोल्हान प्रमंडलीय बैठक से मिशन 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.