Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोहरदगा में करोड़ों की लागत से बना स्वास्थ्य केंद्र भवन खंडहर में तब्दील
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    लोहरदगा में करोड़ों की लागत से बना स्वास्थ्य केंद्र भवन खंडहर में तब्दील

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोहरदगा में करोड़ों की लागत से बना स्वास्थ्य केंद्र भवन खंडहर में तब्दील

    लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड में करोड़ों की लागत से निर्मित स्वास्थ्य केंद्र भवन खंडहर में तब्दील होने के कगार पर है। भवन का तो निर्माण कर दिया गया है लेकिन निर्माण के बाद से उपयोग नहीं हो पा रहा है। बता दें की विशेष प्रमंडल विभाग से वित्तीय वर्ष 2010-11 में लगभग एक करोड़ की लागत से निर्मित स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के बाद स्वास्थ्य विभाग को नहीं सौंपा गया और आज यह भवन खंडहर में तब्दील हो रहा है। असमाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण हुए 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी भवन में अस्पताल का संचालन नहीं हो पाया है। सरकारी भवन तो करोड़ों खर्च कर बना लिए गए परंतु प्रशासनिक अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण भवन अनुपयोगी साबित हो रहा हैं। फिलहाल कैरो प्रखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पुराने भवन में ही चल रहा है। वही स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर व्यवस्था नहीं होने से कैरो प्रखंड के लोगों को आज भी कुडू और लोहरदगा का दौड़ लगाना पड़ता है। कैरो उप स्वास्थ्य केंद्र में समुचित भवन की व्यवस्था नहीं होने से वहां डॉक्टर और नर्स के रुकने का भी प्रबंध नहीं है। जिससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सिविल सर्जन राजमोहन खलखो ने बताया कि भवन विभाग के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को बिल्डिंग नहीं दिया गया था फिलहाल हम पुराने भवन में ही स्वास्थ्य व्यवस्था चल रहे हैं भवन और डॉक्टरों की कमी के कारण थोड़ी परेशानी है लेकिन हम इन परेशानियों में भी स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं।
    राजमोहन खलखो, सिविल सर्जन लोहरदगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंदिरों के राजनीतीकरण के विरोध में श्री पहाड़ी मंदिर भोले बाबा की फ़ौज द्वारा आज आक्रोश जुलूस निकाला गया
    Next Article पहाड़ी मंदिर और संकट मोचन मंदिर के मामले में सांसद ने राज्यपाल को लिखा पत्र

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.