Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    घाटशिला कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता
    स्वामी विवेकानंद भारत के आध्यात्मिक राजदूत थे – प्राचार्य
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    घाटशिला कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती को तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
    प्रथम दिन का कार्यक्रम भाषण प्रतियोगिता से प्रारंभ हुआ। इसमें स्वामी विवेकानंद का जीवन और दर्शन विषय पर प्रतिभागियों ने अपना वक्तव्य दिया। भाषण प्रतियोगिता में कॉलेज के 30 छात्र-छात्राएं भाग लिया। इसमें इंटर सेक्सन से प्रिया अधिकारी प्रथम एवं अनामिका भक्त द्वितीय स्थान प्राप्त की। यूजी से सेमेस्टर टू की अनुष्का दत्ता प्रथम, उत्पल प्रधान द्वितीय एवं रंजिता हेम्ब्रम को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इस भाषण प्रतियोगिता का संयोजन राजनीतिक विज्ञान विभाग डॉ एस पी सिंह एवं इतिहास विभाग के डॉ कुमार विशाल ने किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ संदीप चंद्र, डॉ एसपी सिंह एवं डॉ कन्हाई बारिक शामिल थे।
    इस अवसर पर प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने अपने उद्घाटन वक्तव्य में कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के आध्यात्मिक राजदूत थे। उन्होंने अपने अल्पकालीन जीवन में मानव कल्याणार्थ जिस अध्यात्मवाद तथा भारतीय दर्शन के मौलिक सिद्धांतों का प्रतिपादन किया और प्राणीमात्र के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया, वह संसार के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। स्वामी विवेकानंद यह मानते थे कि शिक्षक का स्थान पिता से भी बढ़कर है। अतएव शिक्षक को चरित्रवान और पवित्र होना ही है। विवेकानंद जी विद्यार्थियों के आवश्यक गुण के संबंध में बतलाए कि उनमें ज्ञान प्राप्ति की सच्ची लगन होनी चाहिए तथा शिक्षकों के प्रति अत्यंत आदर भाव रखना चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने अपने 30 वर्षों की अवस्था में 11 सितंबर 1893 ई को अमेरिका के शिकागो में आयोजित सर्वधर्म समन्वय सभा में अपने ऐतिहासिक भाषण के क्रम में कहा था कि जिस प्रकार नदी का उद्गम स्रोत एक होता है, परंतु उससे सहस्त्रों धाराएं फुटती हैं, उसी प्रकार सभी धर्म का स्रोत एक ही स्थान पर है।
    प्राचार्य डॉक्टर चौधरी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भरता, संघर्ष और समाज की सेवा का महत्व सिखाए। इसी कारण उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डा पी के गुप्ता ने किया। भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन डा एस पी सिंह ने किया।
    इस मौके पर डॉ एस के सिंह, डा डीसी राम, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, प्रो विकास मुंडा, डॉ संजेश तिवारी, प्रो अर्चना सुरीन, प्रो मोहम्मद सज्जाद, प्रो पुंजिशा बेदिया, डॉ चिरंतन महतो, डॉ रूचि स्मिता, डॉ सिंगो सोरेन, डॉ सरयु पॉल, डॉ मुकेश कुमार सिंह, प्रो मानिक मार्डी, प्रो शंकर महाली, मल्लिका शर्मा, खुदीराम हांसदा आदि शिक्षक एवं काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफुटबॉल व क्रिकेट के फाइनल में वर्ग नवम का टीम विजेता – मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ने किया सम्मानित
    Next Article डॉ काउंट सीजर मैटी की जयंती मनी

    Related Posts

    झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही भाजपा: कांग्रेस कांग्रेस झारखंड प्रदर्शन

    August 11, 2026

    पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

    August 11, 2026

    अमेरिकी न्यायाधीश ने गौतम अदाणी, सागर अदाणी के खिलाफ आपराधिक मामला खारिज किया

    August 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही भाजपा: कांग्रेस कांग्रेस झारखंड प्रदर्शन

    पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

    अमेरिकी न्यायाधीश ने गौतम अदाणी, सागर अदाणी के खिलाफ आपराधिक मामला खारिज किया

    सऊदी अरब में भयानक हादसा, सोफा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 16 बांग्लादेशी मजदूरों की मौत

    पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश की नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार, 86 हैंड ग्रेनेड बरामद

    सुप्रीम कोर्ट ने टीवी टुडे की याचिका खारिज की, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश बरकरार, यह है पूरा मामला

    श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने बहाया जमकर पसीना, कोलंबो की गर्मी में अतिरिक्त अभ्यास से खुद को ढाला

    भारत ने ई-वीजा के लिए 11 नए प्रवेश द्वार खोले, अब 88 बंदरगाहों और हवाई अड्डों से विदेशी कर सकेंगे प्रवेश

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक बदलाव, लाल किले की प्राचीर से पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम्, फिर फहरेगा तिरंगा

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.