Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    शत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 13, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आयुष्मान भवः – सेवा पखवाड़ा के आयोजन एवं आईएमआई 5.0 के क्रियान्वयन को लेकर आहूत समीक्षा बैठक संपन्न

    दिनांक 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयुष्मान भवः – सेवा पखवाड़ा के दौरान आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान मेला एवं आयुष्मान सभा का आयोजन होगा*

    शत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें – उपायुक्त

    आईएमआई 5.0 टीकाकरण अभियान के तहत शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करें*

    टीकाकरण कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर नारायणपुर एमओआईसी एवं बीपीएम एवं नाला बीपीएम को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश

    आज दिनांक 13.09.2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आयुष्मान भवः – सेवा पखवाड़ा के आयोजन एवं आईएमआई 5.0 के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आहूत किया गया।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने कार्यक्रम के आयोजन की पूरी जानकारी ली, जिसमे बताया गया कि दिनांक 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2023 तक आयुष्मान भवः – सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान मेला एवं आयुष्मान सभा का आयोजन होगा। उपायुक्त ने कार्यक्रम के वृहत स्तर से प्रचार- प्रसार करते हुए सभी लोगों तक कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी देने एवं शत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड एवं आभा कार्ड बनाने का निर्देश दिया।

    *ग्राम स्तर पर माइक्रोप्लान बनाकर कार्य करें*

    उपायुक्त ने पूरे पखवाड़ा के दौरान सभी बीडीओ और एमओआईसी को माइक्रोलेवल पर कार्ययोजना बनाते हुए कार्यक्रम के आयोजन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि जिनके पास अंत्योदय कार्ड है और उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, तो सहिया द्वारा पोषण क्षेत्र अंतर्गत वैसे लोगों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराने की बात कही। सहिया को पोषण क्षेत्र अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस, समाज कल्याण, आपूर्ति, पंचायती राज को स्वास्थ्य विभाग, सभी सीएससी/ प्रज्ञा केंद्रों के साथ आपसी समन्वय बनाकर शत प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा कार्ड बनाने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रमुख, मुखिया, वार्ड सदस्य, पीडीएस डीलर आदि की मदद लें। आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर जागरूकता लाना है कि किस प्रकार आयुष्मान कार्ड के बनने से पूरे परिवार को 5 लाख तक का निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जाएगा।

    *प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे*

    उपायुक्त ने कहा कि अंत्योदय की अवधारणा से प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का प्रयास है। आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड का निर्माण, वितरण के लिए फ्रंट लाईन वर्कर, सहिया, सेविका, आयुष्मान मित्र द्वारा गृह भ्रमण किया जाएगा। प्रखंड स्तर पर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान मेला 23 सितंबर अथवा 30 सितंबर 2023 को जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों के सहयोग से किया जाना है। आयुष्मान मेला में रक्तदान शिविर, टेली मेडिसिन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने ग्राम स्तर पर कितने आदमी का आयुष्मान कार्ड बना हैं एवं कितने अब तक इससे वंचित हैं, इसे चिन्हित करते हुए सूची तैयार करने एवं स्थल आदि का चयन कर प्रचार प्रसार कर सभी का कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने पूरे पखवाड़ा के दौरान सभी गतिविधियों के संचालन संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    *आईएमआई 5.0 टीकाकरण अभियान की समीक्षा में उपायुक्त ने दिए शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु निर्देश*

    वहीं बैठक में आईएमआई 5.0 टीकाकरण अभियान की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिले में आईएमआई 5.0 टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि जहां पर वैक्सिनेशन कार्य हो गया है और बच्चे छूट रहे हैं तो ये काफी खेदजनक है, सभी एमओआईसी इसका ध्यान दें। इस दौरान नारायणपुर एवं नाला में टीकाकरण कार्य में एमओआईसी एवं बीपीएम के द्वारा लापरवाही बरतने को लेकर उन्होंने नारायणपुर एमओआईसी एवं बीपीएम के अलावा नाला बीपीएम को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। उन्होंने नारायणपुर एवं नाला के बीपीएम को कड़ी फटकार लगाते हुए निष्ठापूर्वक कार्य करने को लेकर कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने टीकाकरण कार्य से जुड़े डाटा को यू विन पोर्टल पर उसी दिन एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसमें लापरवाही नही होनी चाहिए।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र,जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर,WHO डॉ अमित तिवारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, एमओआईसी, बीपीएम सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleG20 के सफल आयोजन का जश्न, BJP मुख्यालय में PM मोदी पर फूलों की बारिश
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा अध्यक्षता में उद्योग विभाग पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.