Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारी मोटर वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप की जांच
    Breaking News झारखंड संथाल परगना

    भारी मोटर वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप की जांच

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारी मोटर वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप की जांच

    दुमका जिले में सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी और छोटी गाड़ियों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का कार्य किया गया, जिससे रात में गाड़ियां स्पष्ट रूप से दिखाई दें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए।
    जिला परिवहन पदाधिकारी जयप्रकाश करमाली ने वाहन चालकों को ओवरलोडिंग और ड्रंक एंड ड्राइव से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक किया एवं मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार ने वाहन चालकों को इन नियमों का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए तथा गलत दिशा में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना, शराब पीकर वाहन चलाना, नींद की अवस्था में वाहन चलाना, ओवरटेकिंग करना, इंडिकेटर का प्रयोग किए बिना दाएं बाएं टर्न करना इत्यादि सड़क दुर्घटना के प्रमुख कारण है इन चीजों से भी महान स्वामियों तथा वाहन चालकों को अवगत कराया एवं यह बताया कि यह कार्यक्रम सड़क पर सुरक्षित यातायात और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी वाहन स्वामी एवं वाहन चालक तथा नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
    मौके पर मोटरयान निरीक्षक विनय किशोर देव,अरविंद तिरु, अभय टेटे, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यगण यथा- मनोज कुमार घोष, अमरेन्द्र सुमन, नीलकंठ झा, रमण कुमार वर्मा, अरुण कुमार सिंह, प्रदीपतो मुखर्जी, मुस्ताक आलम उर्फ खोखन दा सड़क सुरक्षा कोषांग के जिला प्रबंधक दीपक कुमार, मनोज उरांव, अमित कुमार ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने जमशेदपुर न्यायालय परिसर में नवनिर्मित वर्नेबल विटनेस वेटिंग रूम का उद्घाटन किया
    Next Article जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    Related Posts

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    June 13, 2026

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    June 13, 2026

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार

    कोवाली में निर्माणाधीन पुलिया पर रेडियम तथा बांस घेरा लगाना अतिआवश्यक

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका, 13 जून: संताली भाषा, अलचिकी लिपि और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित संताली समर कैंप-2026 का भव्य समापन शनिवार को पावड़ा स्थित माझी परगना माहाल भवन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता धाड़ दिशोम देश परगना बैजु मुर्मू ने की। अखिल भारतीय संताली लेखक संघ (आईसवा) झारखंड शाखा एवं अखिल झारखंड संताल शिक्षक फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और जामताड़ा जिले के 354 केंद्रों पर नि:शुल्क संताली शिक्षा दी गई। 22 मई से 10 जून तक चले इस समर कैंप में बच्चों और युवाओं को अलचिकी लिपि, संताली भाषा, साहित्य, अंकगणित एवं संस्कृति का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने विभिन्न केंद्रों के शिक्षकों और प्रखंड समन्वयकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संताली भाषा, अलचिकी लिपि और संताल संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है। संताली विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे तथा इस मुद्दे को सरकार और विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मातृभाषा आधारित शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं डॉ. सत्यनारायण मुर्मू ने समर कैंप के लिए एक हजार अलचिकी अक्षर ज्ञान पुस्तिकाएं दान कीं तथा अगले वर्ष पांच हजार पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन आईसवा के अध्यक्ष डॉ. रजनीकांत मांडी ने किया।

    चंपाई के करीबी नेताओं की झामुमो में घर वापसी, सरायकेला की राजनीति में बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.